<

शादी के बाद ससुराल जाने का कर रही थी इंतजार, तभी डकैतों ने कर लिया किडनैप; अब 65 साल बाद जब पहुंची गांव तो…

UP Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में महज 15 साल की उम्र में मिठनी को शादी के बाद और गौना से पहले डकैत किडनैप कर अपने साथ ले गए थे. कुछ दिनों तक जंगलों में घुमाने के बाद किसी के हवाले कर दिया था. कुछ दिनों के बाद जब सोहनलाल जो ये बात चली तो उन्होंने अपने पहलवान दोस्तों के साथ मिलकर उस गांव में धावा बोल दिया और मिठनी को अपने साथ ले आई. मिठनी की खूबसूरती को देखकर सोहनलाल ने उससे शादी कर ली.

UP Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैरतअंगेज कहानी सामने आई है. जहां एक 15 साल की लड़की को डकैतों ने अगवा कर लिया था. फिर कई दिनों तक जंगल में लेकर घूमे. जानकारी सामने आ रही है कि उनकी पिटाई भी की थी. उसे 15 साल की उम्र में डाकुओं ने किडनैप कर लिया था. तब से उसने अपने परिवार को नहीं देखा था. अब 65 साल बाद वह अपने परिवार से मिली जिससे पूरा गांव इमोशनल हो गया.

असल में रैदास समुदाय का बलदेव हरदोई जिला हेडक्वार्टर से करीब 15 किलोमीटर दूर टोलवा आट गांव के बाहर एक टोले में रहता था.

क्या है पूरा मामला?

गांव के बाहर सिर्फ तीन-चार घर थे, जिन्हें गांव वाले पुरवा कहते थे. दरअसल, बात 1961-62 की है. जब 100 से ज्यादा डाकुओं के एक गैंग ने उसी टोले में डकैती डाली थी. इस डकैती में डाकू कुछ चुराने नहीं बल्कि बलदेव के परिवार की इज्जत तार-तार करने आए थे. बलदेव के पास कोई कीमती सामान नहीं था, जिसे इतनी बड़ी संख्या में डाकू लूटने आते, इसलिए डाकुओं ने पहले पुरवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर लूट के दौरान बलदेव और उसके बेटे शिवलाल को धारदार हथियारों से घायल कर दिया. फिर उन्होंने उनकी 15 साल की बेटी मिठनी को किडनैप कर लिया.

कितने साल की थी मिठनी?

मिठनी की शादी 15 साल की उम्र में सुरसा थाने के पुनुआवर गांव में डकैती से कुछ दिन पहले ही हुई थी.  जबकि घटना के अगले महीने उसका गौना होने वाला था. डकैती के दौरान गैंग के लीडर की नजर जब मिठनी पर पड़ी तो उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए. जिसकी वजह से मिठनी को डाकुओं ने किडनैप कर लिया. लेकिन गौने से पहले उनकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. डाकुओं का गैंग मिठनी को कई दिनों तक अपने साथ जंगल में घुमाता रहा.

UP: चाची को हुआ भतीजे से प्यार, ‘नीले ड्रम’ से डरकर पति ने करा दी दोनों की शादी, बोला- ‘खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और…’

सोहनलाल ने मिठनी से कर ली शादी

डाकुओं ने उसे कई बार पीटा और फिर अलीगढ़ में किसी को सौंप दिया. यह खबर अलीगढ़ के दादों थाना इलाके के समेघा गांव के सोहनलाल यादव तक पहुंची. जो कि एक पहलवान था और उसके कई पहलवान दोस्त थे. इलाके में उसका दबदबा था. यह पता चलने पर उसने अपने दोस्तों के साथ गांव पर हमला किया और मिठनी को बचा लिया. मिठनी बहुत सुंदर थी, लेकिन किडनैपिंग के बाद वह अपना होश खो बैठी थी. इसलिए सोहनलाल यादव ने उससे शादी कर ली और उनके आठ बच्चे 5 बेटियां और 3 बेटे हुए.

सोहनलाल से शादी के बाद मिठनी की बदल गई जिंदगी

सोहनलाल से शादी के बाद मिठनी समेघा में एक नई जिंदगी गुजर बसर करने लगी, लेकिन अपने मायके की याद उन्हें हर पल सताती रही. मिठनी की छोटी बेटी से उसका दर्द नहीं देखा जा रहा था. इसलिए वो एक दिन अपनी मां को लेकर हरदोई पहुंच गई. हरदोई पहुंचकर उन्होंने सकाहा में शिव मंदिर का रास्ता पूछा उसके बाद वो पूछते-पूछते अपने घर पहुंची. जब उन्होंने अपने पिता और भाई का नाम लेकर पूछा तो लोगों ने बताया कि वो इस दुनिया में अब नहीं रहे. फिर उनके परिवार में बचे लोगों से मुलाकात की.

कौन था मुख्तार अंसारी का शूटर शोएब बॉबी? किन मामलों में था आरोपी, अब 15 गोली मारकर कर दी गई हत्या

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST

DC vs LSG: लखनऊ के ‘नवाबों’ से दिल्ली कैपिटल्स की जंग, हेड टू हेड में कौन आगे, कैसा रहेगा मौसम?

DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…

Last Updated: March 31, 2026 21:05:40 IST

Air India Flight: आसमान में फिर मची चीख-पुकार! एयर इंडिया विमान में उठा धुआं, पायलट की ‘Mayday’ कॉल और फिर…

बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…

Last Updated: March 31, 2026 20:38:56 IST

Funny Jokes: पृथ्वी गोल है… ये किसने साबित किया? पप्पू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…

Last Updated: March 31, 2026 20:23:43 IST

Cicada COVID variant: 22 देशों में फिर फैला कोरोना, ओमिक्रोन से यह कितना खतरनाक, भारत के लिए भी खतरा?

Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…

Last Updated: March 31, 2026 19:54:53 IST

GT vs PBKS: पापा चाहते थे बेटा करे किसानी, लेकिन भाई के त्याग ने बनाया धारदार गेंदबाज, IPL में काटेंगे बवाल?

Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…

Last Updated: March 31, 2026 20:15:14 IST