<

ज्योति और गुड्डू की लव स्टोरी ऐसा अंजाम, फंदे पर प्रेमी, फर्श पर मिली प्रेमिका की लाश, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बंद कमरे से कपल की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामले में पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों बेरोजगारी को लेकर परेशान थे. पुरुष बेरोजगार था और कुछ दिनों से महिला की भी नौकरी छूट गई थी.

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोए़डा के एक कमरे में एक प्रेमी और प्रेमिका की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या व आत्महत्या का केस लग रहा है. पुलिस ने शव मिलने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दोनों के परिजनों को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है. जानकारी के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में 30 वर्षीय गुड्डू पासवान उर्फ गोलू अपनी लिव-इन पार्टनर ज्योति के साथ किराए के मकान में रहता था.

बंद कमरे से आ रही थी बदबू

देर रात पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि एक बंद कमरे से काफी बदबू आ रही है. पुलिस मौके  पर पहुंची, तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. जबरन दरवाजे को तोड़ा गया. दरवाजा खोलने पर पुलिस ने देखा कि एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है. वहीं एक महिला का शव पास में ही पड़ा हुआ था. पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारा. 

हाउसकीपिंग का काम करती थी ज्योति

इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि युवक का नाम गुड्डू है और महिला का नाम ज्योति है. ज्योति हाउसकीपिंग का काम करती थी. हालांकि वो बीते 20 दिनों से काम पर नहीं गई थी. वहीं युवक गुड्डू कोई भी काम नहीं करता था. दोनों उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाले  थे.   उन्होंने लगभग तीन साल पहले किराए पर कमरा लिया था. हालांकि दो दिनों से किसी ने उन्हें देखा नहीं था.

बेरोजगारी के कारण होते थे झगड़े

पड़ोसियों ने दोनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुड्डू बेरोजगार था और ज्योति नौकरी करती थी. इसके कारण दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे. हाल ही में ज्योति ने भी काम छोड़ दिया था. इसके कारण घर चलाना मुश्किल हो गया था. इसके कारण दोनों में विवाद और बढ़ गया था.  आशंका है कि युवक ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या की. इसके बाद उसने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

रिपोर्टर: अकरम खान

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST