Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तीन साल के मासमू बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इसने फिर से प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
तीन साल के मासूम बच्चे की तालाब में गिरने से हुई मौत
UP News: बीते दिनों यूपी के नोएडा में इंजीनियर युवराज की दलदल में गिरने से मौत हो गई थी. इस घटना के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि एक ऐसा ही मामला और सामने आ गया. जिसमें तीन साल के मासूम बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. आखिर कब और कैसे हुई हुई ये वारदात?
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दलेलगढ़ गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. आपको बता दें कि बच्चा अपने मामा के घर आया हुआ था. पुलिस के मुताबिक, मृत बच्चे का नाम देवांश था. घटना के समय वह अपनी मां और बहन के साथ अपनी नानी के गांव दलेलगढ़ आया हुआ था. वह परिवार के साथ पास के मंदिर में चल रहे भंडारे में गया था. उसी दौरान खेलते-खेलते देवांश पास में बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गया. काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिवार और गांव के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी.
बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. खोजबीन के दौरान पुलिस को लगा कि हो सकता है बच्चा तालाब में गिर गया हो. फिर जब तालाब में खोजा गया, तो वहां देवांश का शव मिला. जैसे ही परिवार वालों ने ये दिल दहला देने वाला दृश्य देखा वो फूट-फूटकर कर रोने लगे. हालांकि, पुलिस ने बताया बच्चा खेलते-खेलते फिसलकर गिर गया होगा.
जब गांव वालों को पता लगा कि तीन साल के मासूम बच्चे की तालाब में गिरने से मौत हो गई. तो वह सभी भड़क गए. गांव वालों का आरोप है कि कई बार ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को तालाब साफ करने के लिए फोन किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…