हाल ही में एक युवक सड़क पर गाड़ी चलाते हुए दूसरी कार में बैठी महिला को अश्लील इशारे करता देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नोएडा की सड़क पर शर्मनाक हरकत
Viral Video: नोएडा से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है. वायरल वीडियो में ड्राइवर सीट पर बैठा युवक अपनी बगल वाली कार में बैठी महिला को फ्लाइंग किस दे रहा है. इस पर नेटिजंस अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं. देखें वीडियो.
इंटरनेट पर 17 सेकंड के वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक व्यक्ति लाल रंग की एमजी हेक्टर एसयूवी की ड्राइवर सीट पर बैठा है और बगल वाली कार में बैठी महिलाओं को फ्लाइंग किस दे रहा है. फिर वह उन्हें हाथ हिलाता है, कैमरे की ओर इशारा करता है और दोबारा हाथ हिलाता है. हालांकि, इस पूरी घटना को दूसरी कार वाला व्यक्ति रिकॉर्ड कर लेता है. हालांकि, बताया जा रहा है कि ट्रैफिक सिग्नल से ही वह लाल गाड़ी पीछा करने लगी थी.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और जल्द ही नोएडा सेक्टर 135 के निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया. यह घटना उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित पार्थला पुल पर घटी.
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यूजर ने बोला, ‘ऐसे छपरियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.’ वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, ‘ये बदतमीजी नहीं, खुलेआम गुंडागर्दी है. सड़क को निजी तमाशा समझ लिया है क्या? परिवार का पीछा करना, अश्लील इशारे, सीधे अपराध है. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, वरना ये हिम्मत और बढ़ेगी, सड़क सबकी है, गुंडों की नहीं.’ इसके अलावा अन्य लोग भी अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…