Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Fatehpur News: मंगेतर के साथ घूम रही युवती आखिर क्यों चीख रही थी जंगल में, खुला राज़ तो पुलिस के भी छूटे पसीने

Fatehpur News: मंगेतर के साथ घूम रही युवती आखिर क्यों चीख रही थी जंगल में, खुला राज़ तो पुलिस के भी छूटे पसीने

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवती को उसके मंगेतर के साथ किडनैप करने और फिर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-27 10:28:37

Mobile Ads 1x1

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवती के साथ दरिंदगी सामने आई है. मंगेतर के साथ घूमने गई युवती को पहले तो 3 युवकों ने बंधक बना लिया. फिर इसके बाद जंगल में लेकर उसके कपड़े उतारे और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. आरोप है कि 3 में से 1 युवक ने तो बाकायदा दुष्कर्म तक किया. इसका भी वीडियो अन्य दो लड़कों ने बनाया.  इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए मंगेतर से अपने खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करवा लिया. पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. 

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकार पीड़ित युवती अपने मंगेतर के साथ SP कैंप ऑफिस पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि शुरुआत में पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करने में कोई रुचि नहीं दिखाई. उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ब्लैकमेल कर लिए 2500 रुपये

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, UP के फतेहपुर में युवती अपने मंगेतर के साथ बाहर गई थी. अचानक 3 युवक वहां आए बंधक बनाकर जंगल में ले गए. इसके बाद युवती का एक अश्लील वीडियो बना लिया. इस दौरान विरोध करने पर दोनों की पिटाई की गई. इसके बाद एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया. हद तो तब हो गई जब वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर तीनों युवकों ने युवती के मंगेतर के मोबाइल से 2500 रुपये ललित नाम के किसी व्यक्ति के ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करवा दिए. 

3 घंटे तक दहशत के साये में रहे

पीड़िता का का कहना है कि तीन युवकों ने उसे जंगल में थोड़ी दूर अंदर ले जाकर बंधक बना लिया. इस दौरान मंगेतर को पीटा भी गया. यहां उसे तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने के दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान एक युवक ने ज़बरदस्ती उसका एक वीडियो भी बनाया. उस वीडियो में यह कहा गया था कि हमने तुम्हारे साथ कुछ भी गलत नहीं किया है. 

MORE NEWS