Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > अलीगढ़ वाली सास के साथ भागने वाले दामाद ने किया एक और कांड! बोला- काश बेटी से….

अलीगढ़ वाली सास के साथ भागने वाले दामाद ने किया एक और कांड! बोला- काश बेटी से….

Aligarh News: अलीगढ़ वाली सास-दामाद की लव स्टोरी को जिसने भी सुना वो हैरान रह गया. अब इसमें एक और नया मोड़ आया है. जानिए क्या हुआ.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-14 17:37:04

Mobile Ads 1x1

Aligarh Saas Damad Love Case: बीते दिनों उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ वाली सास अपने होने वाले दामाद संग भाग गई और शादी भी कर ली थी. फिर उस सास का दिल अपने जीजा पर आ गया और वह उसके साथ फरार हो गई थी. अब महिला के दामाद ने कुछ ऐसा कह दिया कि फिर से ये मामला सुर्खियों में आ गया है. 

दामाद ने क्या कहा?

जब राहुल नाम के युवक को पता चला कि उसकी सास, जो पत्नी हो गई थी. वह अपने ही जीजा के साथ भाग गई है. तो अब राहुल ने इस मामले पर बयान दिया है. उसन कहा, ‘सास के साथ भागकर बड़ी गलती की. काश बेटी से शादी की होती तो सुख से रहता.’

यह खबर भी पढ़ें: अलीगढ़ वाली सास को जीजा से हुआ प्यार, दामाद के साथ भागने वाली महिला अब बहनोई को लेकर फरार, पैसे और जेवर भी गायब

जीजा के साथ कब हुई थी फरार?

बीते 6 फरवरी को राहुल ने बताया कि सपना (राहुल की सास) अपने बहनोई (जीजा) के साथ गई. उसने यह भी दावा किया कि महिला जाते समय करीब 2 लाख रुपये नकद और कुछ जेवरात भी अपने साथ ले गई. राहुल का कहना था कि सास के अचानक गायब हो जाने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया. परिवार में भी इस घटना से हड़कंप मचा गाय. इसके बाद राहुल ने पहले सीतामढ़ी जिले में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. इसके बाद उसने अलीगढ़ के दादों थाने में शिकायत दी. हालांकि, अभी तक सास की कोई जानकारी नहीं है. 

क्या है पूरा मामला?

अलीगढ़ में दानोथाना क्षेत्र के गांव मछरिया नगला के रहने वाले राहुल की शादी तय होने थी. उसका रिश्ता भी तय हो चुका था. फिर उस युवक का अपनी होने वाली सास पर दिल आ गया. इसके बाद दोनों ने भागकर एक-दूसरे से शादी कर ली थी. इसके 10 महीने बाद ही अलीगढ़ वाली सास अपने जीजा के प्रेम में पड़ गई और साथ भाग गई. 

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > अलीगढ़ वाली सास के साथ भागने वाले दामाद ने किया एक और कांड! बोला- काश बेटी से….

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-14 17:37:04

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS