<

Aligarh conjoined Twins: अलीगढ़ में दुर्लभ बच्चों का जन्म, एक ही धड़ से जुड़े हैं जुड़वा बच्चे, मां की मौत

अलीगढ़ में एक महिला ने दुर्लभ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. हैरान करने वाली बात ये है कि वे दोनों धड़ से जुड़े हुए हैं. जब महिला को इस बारे में पता चला, तो बच्चों को देखकर उसकी मौत हो गई.

Aligarh conjoined twins: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक असामान्य घटना हुई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. अलीगढ़ में एक महिला ने जिला महिला अस्पताल में दुर्लभ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. दुर्लभ इसलिए क्योंकि दोनों का धड़ एक दूसरे से जुड़ा हुआ था. ये देखकर ऑपरेशन थियेटर में मौजूद सभी डॉक्टर्स और नर्सें भी चौंक गईं. डिलीवरी के बाद महिला ने बच्चों को देखा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में  भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

महिला की पहचान

महिला सासनी गेट के बिहार नगर निवासी आकाश कुमार की पत्नी नीरू थी. 17 मार्च 2026 को उसकी डिलीवरी हुई. नीरू को प्रसव के लिए ऑपरेशन कराने के लिए कहा गया. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा ने ऑपरेशन कर, दोनों जुड़वा बच्चों को बाहर निकाला. दोनों बच्चे आपस में जुड़े हुए थे. दोनों की छाती से लेकर उनका पेट तक जुड़ा हुआ था. उनके दो सिर और एक धड़ था. बच्चों के 4 हाथ और 4 पैर हैं. इस तरह के बच्चे देख हर कोई सकते में आ गया. जन्म के दौरान बच्चों की जन्मजात विकृति देखकर नीरू भी सदमे में आ गईं. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

अस्पताल प्रशासन कर रहा देखभाल

इस बारे में जानकारी देते हुए नीरू के परिजनों ने बताया कि जुड़वा बच्चे ठीक और स्वस्थ हैं. हालांकि नीरू की मौत की खबर से आकाश, नीरू और आकाश के परिजन ही नहीं, बल्कि पूरा इलाका शोक में है. वहीं इन दुर्लभ बच्चों का जन्म हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं बच्चे अभी तक अस्पताल में हैं और जुड़वा बच्चों की देखभाल अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही है. उनके भविष्य के लिए भी मेडिकल कॉलेज की तरफ से विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IPL 2026: कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? 15 साल के खिलाड़ी का नेटवर्थ जान पकड़ लेंगे माथा

Vaibhav Suryavanshi Net worth: वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़…

Last Updated: April 11, 2026 10:46:05 IST

Bhagalpur: घर में शादी है तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लेना अनिवार्य, SDO को देना होगा आवेदन, घरेलू LPG के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

Bihar News: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि जिले में…

Last Updated: April 11, 2026 10:26:02 IST

Shahrukh Ranveer Video: ये क्या! भरी महफिल में धुरंधर स्टार ने किया किंग खान को नजरअंदाज? SRK और रणवीर को लेकर छिड़ी ‘कमैंट्स में जंग’

Shahrukh Ranveer Video: हिंदी सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे मुंबई के मशहूर बिज़नेसमैन और BJP…

Last Updated: April 11, 2026 10:20:14 IST

Delhi Gold Price 11 April: दिल्ली में सोना बना टेंशन का कारण! अभी खरीदारी करें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 11, 2026 10:18:32 IST

PSL 2026 Drama: अश्विन से सीखा, फिर मैदान पर मचाया क्लेश! डेरिल मिचेल ने उस्मान तारिक को सिखाया सबक

PSL 2026 Drama: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 10 अप्रैल को खेले गए मैच में…

Last Updated: April 11, 2026 10:17:31 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में हलचल तेज! हिमाचल में निवेश का सही वक्त या जोखिम भरा दांव?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 11, 2026 10:12:40 IST