<

Long Drive पूरी करने के तुरंत बाद बंद कर देते हैं कार? इंजन को इस तरह पहुंच सकता है नुकसान, जानें सही तरीका

देखा जाए तो यह एक गलत प्रैक्टिस है, जो आपकी कार की सेहत को प्रभावित कर सकती है. इससे आपका इंजन खराब हो सकता हैं. इसलिए कार को ड्राइव करने के बाद कुछ सेकेंड तक इंजन को ऑन रखें उसके बाद कार को स्विच ऑफ करें.

वीकेंड वाले दिन अक्सर लोग लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं. लॉन्ग ड्राइव पर जाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए जैसे कार की मेंटेनेंस को चेक कना, टायर के प्रेशर को जांचना और इंजन की परफॉर्मेंस को देख लेना काफी जरूरी होता है. कई बार इन छोटी-छोटी लापरवाही के चलते कार में बड़ी समस्या हो सकती है. अक्सर लोग लॉन्ग ड्राइव पूरी करने के बाद कार को तुरंत बंद कर देते हैं.

देखा जाए तो यह एक गलत प्रैक्टिस है, जो आपकी कार की सेहत को प्रभावित कर सकती है. इससे आपका इंजन खराब हो सकता हैं. इसलिए कार को ड्राइव करने के बाद कुछ सेकेंड तक इंजन को ऑन रखें उसके बाद कार को स्विच ऑफ करें.

लॉन्ग ड्राइव के बाद कार तुरंत बंद करने के नुकसान

अगर आप किसी भी लॉन्ग ड्राइव को पूरी करने के बाद अगर कार को तुरंत स्विच ऑफ कर देते हैं तो इससे आपका इंजन डैमेज हो सकता है. दरअसल, ऐसा करने से इंजन ओवरहीट करने लगता है. ऐसी स्थिति में कूलिंग सिस्टम अचानक से बंद हो जाता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान इंजन में जो हीट हुई थी वह बिना कूल हुए इंजन में ही रह जाती है. इससे धीरे-धीरे करके इंजन काम करना कम कर देता है. इस प्रैक्टिस को लंबे समय तक फॉलो करने से आपके इंजन ऑयल पर भी असर पड़ता है. दरअसल, ऐसी स्थिति में इंजन गर्म रहता है, जिससे आपका इंजन ऑयल भी जल सकता है. खासतौर पर यह समस्या टर्बो चार्ज्ड  इंजन में ज्यादा देखी जाती है. 

क्या है सही तरीका

अगर आप अपने इंजन की सेहत को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ऐसे में कार ड्राइव करने के तुरंत बाद इंजन बंद करने के बजाय आपको कम से कम 30 सेकेंड का इंतजार करना चाहिए. इसके बाद आपका इंजन कूल होने लगता है, जिसके बाद आप कार को बंद कर सकते हैं. हालांकि, टर्बो इंजन में आपको कम से कम एक मिनट तक इंजन को चालू रखना चाहिए ताकि इंजन अच्छी तरह कूल हो सके.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST