इंटरनेट पर एक छात्रा द्वारा किया गया हरियाणवी गाने पर डांस (Haryana Song) का वीडियो जमकर सुर्खियां (Viral Dance Video) बटोर रहा है. वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.
हरियाणवी गाने पर छात्रा ने लगाए ठुमके वीडियो हुआ वायरल/Picture Source: @niharickaa (Instagram)
हरियाणवी डांस वायरल वीडियो: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एमिटी यूनिवर्सिटी का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींचा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक निहारिका नाम की छात्रा अपनी शानदार डांस परफॉरमेंस से मंच पर आग लगा रहा ही. तो वहीं, वाइन कलर की साड़ी में निहारिका ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती से बल्कि अपने जबरदस्त कॉन्फिडेंस से भी वहां मौजूद भीड़ को भी चौंका दिया. इसके साथ ही जैसे ही मशहूर हरियाणवी गाना ‘मटक चलूंगी’ बजा, छात्रा ने अपने ठुमके से हर किसी को दीवाना बना लिया. जिसके बाद पूरे हॉल में तालियों और चारों तरफ शोर की आवाज गूंज उठी थी.
तो वहीं, निहारिका के डांस मूव्स और उनके एक्सप्रेशन इतने ज्यादा सटीक थे कि देखते ही देखते यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगा. इसके अलावा साड़ी जैसे पारंपरिक पहनावे में इतनी फुर्ती और ग्रेस के साथ डांस करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है, लेकिन निहारिका ने अपने हर स्टेप से यह साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन डांसर हैं. वीडियो में छात्रा के चेहरे की मुस्कान और मंच पर उनकी पकड़ ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को अब लाखों बार देखा जा चुका है. साथ ही लोग इस वीडियो को एक दूसरे के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं.
यूनिवर्सिटी के एक इवेंट के दौरान फिल्माया गया यह वीडियो अब हजारों बार शेयर किया जा रहा है, जिससे लोग देखना बेहद ही पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही लोग कमेंट सेक्शन में छात्रा के टैलेंट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं और उसे ‘वायरल सेंसेशन’ बता रहे हैं. शिक्षा के केंद्रों से निकलकर आने वाला ऐसा टैलेंट दिखाता है कि आज के युवा न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं.
Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…
1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…
मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…
टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…
Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…
अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…