<

IPL 2026 की कब होगी शुरुआत? किस शहर में खेला जाएगा पहला मैच, शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट

IPL 2026 Opening Match: इस महीने के आखिरी तक IPL का 19वां सीजन शुरू होगा. इस सीजन का शेड्यूल 2 फेस में जारी किया जाएगा. जानें पूरी डिटेल्स...

IPL 2026 Start Date: भारतीय क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. IPL दुनिया भर की सबसे फेमस क्रिकेट लीग है, जिसे दुनिया भर के लोगों को इंतजार रहता है. IPL 2026 के शुरू होने को लेकर फैंस के बीच खूब चर्चा चल रही है. फैंस के मन में सवाल है कि आखिर IPL के नए सीजन की शुरुआत होगी और किस शहर में पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस बीच IPL 2026 के शुरू होने की तारीख सामने आ गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के मैचों की मंजूरी दे दी है. उम्मीद है कि इन मैचों की ऑफिशियल घोषणा भी 6 या 7 मार्च तक कर दी जाएगी. दरअसल, IPL के 19वें सीजन का शेड्यूल 2 फेज में जारी किया जाएगा. पहले फेज में लगभग 13-14 दिनों के मैच शामिल होंगे. इन मैचों का शेड्यूल इस हफ्ते के आखिरी तक जारी किया जा सकता है.

कहां खेला जाएगा पहला मैच?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. उम्मीद है कि मार्च के अंत तक आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से शुरू हो सकता है. IPL 2026 का ओपनिंग मैच कर्नाटक के बेंगलुरु में खेले जाने की संभावना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार को कंफर्म किया है कि उनकी टीम अपने 5 घरेलू मैच होम ग्राउंड में खेलेंगे. दरअसल, IPL के नियमों के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन की ओपनिंग मैच की शुरुआत करता है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेले जाने की संभावना है.

31 मई को होगा फाइनल मैच

IPL 2026 का फाइनल मैच 31 मई को होना तय किया गया है. TOI की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के कार्यवाहक सीईओ और आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन ने हाल ही में फ्रेंचाइजी को भेजे गए एक संदेश में बताया कि प्रैक्टिस सेशन के दिशानिर्देश अगले हफ्ते शेयर किए जाएंगे. साथ ही फ्रेंचाइजी को यह भी सूचित किया गया कि विदेशी खिलाड़ियों के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) आने वाले दिनों में सामूहिक रूप से जारी किए जाएंगे.

क्यों हो रही देरी?

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी करने में देर रही है. इसकी वजह है कि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होने वाली है. ऐसे में टूर्नामेंट का नया सीजन शुरू होने से पहले 2 फेज में शेड्यूल जारी करने का फैसला किया. इससे पहले भी चुनावों के चलते इस तरह का बदलाव किया गया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST