<

Ayodhya Viral Video: अयोध्या में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर चले लात-घूंसे और लाठियां, वीडियो वायरल

Ayodhya clash viral video: रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर से  श्रद्धालु  के साथ मार-पीट का मामला सामने आया है,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 Ayodhya clash viral video: अयोध्या में एक बार फिर सड़क पर मारपीट की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार रामपथ स्थित छोटी देवकाली क्षेत्र में मौर्या मिष्ठान के सामने मामूली बहस अचानक हिंसक झड़प में बदल गई. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की श्रद्धालु से कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. कुछ ही पलों में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चलने लगे.

इस दौरान लाठी चलने की भी बात सामने आई है. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ( Ayodhya clash viral video) हो रहा है. बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल एक व्यक्ति भाजपा से जुड़ा कार्यकर्ता है.

छोटी बात ने पकड़ा तुल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत छोटी सी बात से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते तनाव इतना बढ़ गया कि भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट शुरू हो गई. मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोग घटना को देखते रहे, जबकि कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया.

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का मामला ( Ayodhya clash viral video)

यह मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी झड़प अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है. कोतवाली के एसएचओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी सफाई

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि वीडियो की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और उसमें दिखाई दे रहे कार्यकर्ता की पहचान की जा रही है. यदि जांच में संबंधित व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो पार्टी स्तर पर उसके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST