<

लेने जा रहे हैं सनरूफ कार? जरूर रखें इन बातों का ध्यान, सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकती हैं ये गलतियां

अगर आप कोई सनरूफ कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जो सनरूफ कारों के लिए सुरक्षा के लिहाज से नुकसानदायक साबित हो सकती हैं.

sunroof car side effects: आज के समय में बहुत से लोग सनरूफ कारों के शौकीन होते हैं. सनरूफ कारों का ट्रेंड पिछले काफी समय से देखा जा रहा है. सनरूफ कार आपको एक प्रीमियम एक्सपीरिएंस जरूर दे सकती है, लेकिन कुछ मामलों में सुरक्षा के लिहाज से यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. स्टाइल और कंफर्ट के लिए भले ही आप सनरूफ कार ले लें, लेकिन इससे जुड़ी कुछ बातों और गलतियों को नजरअंदाज करना न केवल कार के लिए बल्कि, आपके लिए भी नुकसानदायक हो सकती है.

अगर आप कोई सनरूफ कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जो सनरूफ कारों के लिए सुरक्षा के लिहाज से नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. 

1. सनरूफ से बाहर निकलना

अक्सर ऐसी कई खबरें सुनने के लिए मिलती रहती हैं, जिनमें लोग सनरूफ से निकलकर टशन दिखाते हैं. लेकिन, ऐसा करना आपके जीवन की सबसे बड़ी गलती हो सकती है. दरअसल, जब आप सनरूफ से बाहर निकलते हैं तो ऐसे में कई बार अचानक से ब्रेक या फिर झटके भी लगते हैं, जो आपको आगे की ओर धकेल सकते हैं और आपको कुछ मामलों में गंभीर रूप से चोट भी लग सकती है. ऐसा करना न केवल पूरी तरह असुरक्षित बल्कि, गैरकानूनी भी हो सकता है. 

2. केबिन गर्म होना

सनरूफ वाली कार का मजा लेने के चलते कई बार कार का केबिन काफी गर्म हो जाता है. दरअसल, सनरूफ खुली होने पर गर्मियों के मौसम में धूप सीधा कार के डैशबोर्ड पर लगती है. बल्कि, सनरूफ का शीशा बंद होने पर भी धूप सीधेतौर पर अंदर आती है, जिससे केबिन काफी तेजी से गर्म होने लगती है. कांच होने के कारण सूरज की गर्मी सीधे केबिन में आती है, इससे ऐसी पर भी कई बार ज्यादा लोड पड़ने लगता है.  

इसे भी पढ़ें: triumph speed 400 vs Keeway V302C: किस बाइक में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स, परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे

3. लीकेज

सनरूफ वाली कारों में कई बार देखा गया है कि बारिश के मौसम में सनरूफ बंद होने के बाद भी कार के केबिन में पानी घुस जाता है. इससे न केवल कार अंदर से गीली हो जाती है, बल्कि ऐसे में कार के अंदर का डैशबोर्ड भी कई बार गीला हो जाता है. अगर आप सनरूफ वाली कार लेने जा रहे हैं तो इसका एक यह भी नुकसान ध्यान में रखना जरूरी है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST