अयोध्या के राम मंदिर के पास राजघाट पर मची अफरा-तफरी! महायज्ञ के दौरान अचानक भड़की भीषण आग ने पांडाल को घेरा. राहत की बात है कि सभी सुरक्षित हैं. देखें क्या है ताजा अपडेट.
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राजघाट में चल रहे ‘श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ’ के दौरान भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आग भड़कने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. यह महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा था.
बताते चलें कि अयोध्या में राजघाट, राम मंदिर परिसर के उत्तर-पूर्व दिशा में सरयू नदी के किनारे स्थित है. हनुमानगढ़ी और राम मंदिर से इसकी दूरी मात्र 2 से 3 किलोमीटर के आसपास है.
अयोध्या SSP गौरव ग्रोवर ने कहा ‘कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी के पास एक कथा और यज्ञ का आयोजन चल रहा था. जब आग लगी, तब पुलिस और दमकल सेवाएं पहले से ही वहां तैनात थीं. मौके पर मौजूद इंजनों ने तुरंत आग पर काबू पाना शुरू कर दिया और अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी भेजी गईं. दो घटनाएं हुईं. एक यज्ञशाला में और दूसरी गौशाला के पास, लेकिन दोनों पर नियंत्रण पा लिया गया है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दमकल अधिकारी निरीक्षण जारी रखे हुए हैं और शेष लपटों को बुझा रहे हैं, जबकि अधिकारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं…’
अखिलेश यादव ने कहा ‘अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है. आशा है सब सुरक्षित होंगे। इस बात की जाँच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था. जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ.
Who Is Abhinandan Singh: आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही आरसीबी की ओर से…
जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान में दिए प्रभावशाली व्याख्यान, भारतीय संस्कृति, आधुनिक जीवन मूल्यों और…
टिटलागढ़ में रामनवमी की खुशियों के बीच अचानक चली गोली! मासूम बच्चों के बीच विधायक…
इस कार को लेकर अक्सर लोगों में यह सवाल रहता है कि आखिर कितनी सैलरी…
UP Crime News:ज़िले में एक 11 साल की मासूम बच्ची की हत्या की पुलिस जांच…
RCB vs SRH Playing XI: आरसीबी ने ओपनिंग मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…