<

डोपामाइन ड्रेसिंग क्या होता है? जिसके पीछे तेजी से भाग रहे Gen Z, आपका मूड बनाने में कितना कारगर

Dopamine Dressings: आज के बदलते दौर में आए दिन एक नया ट्रेंड वायरल होते रहता है. Gen Z जनरेशन इनको अपनाने और नए अपडेट से काफी ज्यादा जुड़ी रहती है. ये लोग अपनी बोरियत को दूर करने के लिए ऐसे ट्रेंड से पीछे भागते हैं. ऐसे में Gen Z अपना मूड सही करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए चमकीले रंग वाले कपड़े पहन रहे हैं. अब सवाल है कि आखिर, डोपामाइन ड्रेसिंग (Dopamine Dressing) क्या है? यह आपके मूड को कैसे रखता है फिट? क्या डोपामाइन ड्रेसिंग के नुकसान भी हैं?

Dopamine Dressings: आज के बदलते दौर में आए दिन एक नया ट्रेंड वायरल होते रहता है. Gen Z जनरेशन इनको अपनाने और नए अपडेट से काफी ज्यादा जुड़ी रहती है. ये लोग अपनी बोरियत को दूर करने के लिए ऐसे ट्रेंड से पीछे भागते हैं. दरअसल, बदलती लाइफस्टाइल के साथ आजकल काम का माहौल थोड़ा तनाव भरा हो गया है. ऐसे में Gen Z अपना मूड सही करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए चमकीले रंग वाले कपड़े पहन रहे हैं. इससे उन्हें बर्नआउट, डेडलाइन और काम के दबाव से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलती है. इसको डोपामाइन ड्रेसिंग (Dopamine Dressing) भी कहते हैं. अब सवाल है कि आखिर, डोपामाइन ड्रेसिंग (Dopamine Dressing) क्या है? यह आपके मूड को कैसे रखता है फिट? क्या डोपामाइन ड्रेसिंग के नुकसान भी हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

डोपामाइन ड्रेसिंग क्या होता है? What is Dopamine Dressing

india Today की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डोपामाइन ड्रेसिंग एक फैशन ट्रेंड है जिसमें लोग जानबूझकर चमकीले और आकर्षक कपड़े पहनते हैं ताकि उनका मूड,ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़े. इसमें लोग समाज के लिए नहीं बल्कि अपनी खुशी के लिए कपड़े पहनते हैं. जनरेशन Z के लोग इस ट्रेंड को मूड बूस्टर के रूप में अपना रहे हैं और रंग-बिरंगे अगल दिखने वाले कपड़ों पहनकर खुद को बेहतर महसूस कराते हैं. ये अब केवल  फैशन नहीं है बल्कि बोरिंग दिनों में खुद को खुश रखने का तरीका बन गया है. 

कपड़े आपके मूड को फिट रखने में कैसे करते मदद

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ नोवेल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (INJMRD) रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छे कपड़े पहनना तनाव मबोरियत और भावनात्मक असुविधा से निपटने का एक तरीका बन गया है. 24 साल की पत्रकार निशिता सिन्हा कहती हैं कि जब वह अच्छे कपड़े पहनती हैं, तो उनका मूड अच्छा हो जाता है और वह ज्यादा काम कर पाती हैं. अगर वह ऐसा न करें, तो उन्हें आलस महसूस होता है. इतना ही नहीं अच्छे कपड़े पहनने से आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ता है, मूड अच्छा रहता है और व्यक्ति खुद को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाता है. इससे भागदौड़ भरी जिंदगी में भी लोग ज्यादा सहज और कंट्रोल में महसूस करते हैं. 

तनाव कम और पॉजिटिव सोच को मिलता है बढ़ावा

ईपीआरए इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च में प्रकाशित एक रिपोर्ट भी बताती है कि चमकीले रंग पहनने से मूड बेहतर होता है, तनाव कम होता है और पॉजिटिव सोच बढ़ती है. इस वजह से Gen Z रंग-बिरंगे कपड़ों का इस्तेमाल अपने काम के तनाव से निपटने के लिए कर रहे हैं. वहीं, 25 साल की डिजाइनर अरेया वर्मा कहती हैं कि अच्छे से तैयार होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और हल्के या पेस्टल रंग पहनने से उनका मन शांत रहता है. 

डोपामाइन ड्रेसिंग Gen Z के लिए बन रहा खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीय जनरेटिव एआई टेक लीड बिलाल सानी कहते हैं कि भले ही डोपामाइन ड्रेसिंग से लोगों को आत्मविश्वास मिलता है और तनाव कम होता है, लेकिन Gen Z के लिए यह धीरे-धीरे खुद ही एक तनाव बनता जा रहा है. जो चीज पहले खुशी देती थी वह अब एक तरह की उम्मीद या अपेक्षा बनती जा रही है. अच्छा महसूस करने के लिए कपड़े पहनना सिर्फ अपनी पसंद नहीं रहा बल्कि एक जरूरत जैसा महसूस होने लगा है. लोग उम्मीद करते हैं कि आप हमेशा अच्छे और प्रोफेशनल दिखें. लेकिन अगर कोई ठीक से तैयार होकर नहीं आता है तो, उसे नोटिस किया जाता है. इस वजह से Gen Z अब अपनी लुक्स को लेकर ज्यादा सचेत हो गए हैं.  

गंभीरता से लेना चाहिए ड्रेस कोड को

यूरोपियन जर्नल ऑफ वर्क एंड ऑर्गनाइजेशनल साइकोलॉजी की 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपड़े यह दिखाने का तरीका होते हैं कि कोई व्यक्ति कितना सक्षम, जिम्मेदार और प्रोफेशनल है. वर्क प्लेस पर लोग अक्सर किसी के कपड़ों को देखकर ही उसकी योग्यता और व्यवहार के बारे में राय बना लेते हैं. इसलिए सही और प्रोफेशनल कपड़े पहनना बहुत जरूरी होता है. 

मनोवैज्ञानिक प्रिया वारिक के अनुसार, लोग अक्सर कपड़ों के आधार पर यह तय कर लेते हैं कि कोई व्यक्ति कितना प्रोफेशनल है. कुछ जगहों पर आरामदायक कपड़े चल जाते हैं, लेकिन कॉर्पोरेट माहौल में सही ड्रेसिंग बहुत जरूरी होती है क्योंकि इससे आपके काम को गंभीरता से लिया जाता है. वह आगे कहती हैं कि कार्पोरेट पहनावे में कभी कोई बदलाव नहीं आया है बस समय के साथ इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST

बंगाल सरकार दोबारा ला रही लॉटरी सेवा, ‘धनलक्ष्मी’ और ‘बंगलक्ष्मी’ से बढ़ेगा राजकीय कोष

बंगाल सरकार ने राज्य का राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से एक बार फिर 'धनलक्ष्मी' और…

Last Updated: May 30, 2026 18:50:56 IST

मेरठ के IPS जिन्होनें बदमाश के घर जाकर दी चेतावनी; जानिए कौन है IPS विनायक भोंसले

Meerut News: मेरठ में बकरीद से पहले एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का गैंगस्टर सलमान…

Last Updated: May 30, 2026 18:49:43 IST