Baghpat Crime: यूपी के बागपत में एक युवक ने अपने दोस्त की ही हत्या कर दी. नकुल नाम के शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई मुकुल अपने दोस्त मंजीत के बुलाने पर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा.
बागपत में युवक ने की दोस्त की हत्या
Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश में अवैध संबंध में हत्या का एक और मामला सामने आया है. पूरा मामला थाना छपरौली क्षेत्र के सिनौली गांव का है. बताया जा रहा है कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने अपने भांजे के साथ मिलकर शव को स्कूटी पर लादकर जंगल में ले जाकर कुएं में फेंक दिया.
नकुल नाम के शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई मुकुल अपने दोस्त मंजीत के बुलाने पर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शक के आधार पर मंजीत को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ में मंजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
मंजीत ने पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी और मुकुल के बीच अवैध संबंध होने का शक था. इसी शक ने उसने हत्या की साजिश रची. मंजीत ने मुकुल को शराब पार्टी का लालच देकर घर बुलाया. पार्टी के दौरान दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई. गुस्से में आकर मंजीत ने अपने नाबालिग भांजे के साथ मिलकर मुकुल के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसके बाद मंजीत ने सबूत मिटाने की कोशिश की. उसने अपने भांजे की मदद से शव को स्कूटी पर लादा और खेतों के रास्ते जंगल में ले जाकर एक कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुएं से शव बरामद कर लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी कब्जे में ले लिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी मंजीत को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में स्वीकार किया कि अपनी पत्नी से संबंध में शक के बूढपुर गांव के अपने भांजे के साथ मिलकर मुकुल मान की सीने में तमंचे से गोली मारकर हत्या की है.
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…