Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Bahraich News: लड़कियों के साथ डांस करने से रोका, तो युवकों ने बरसाए लाठी-डंडे, दूल्हा समेत कई घायल

Bahraich News: लड़कियों के साथ डांस करने से रोका, तो युवकों ने बरसाए लाठी-डंडे, दूल्हा समेत कई घायल

Bahraich News: बहराइच के लालपुर गांव में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. घायलों में पिता-पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 13:07:11 IST

Mobile Ads 1x1

Bahraich Danve Event Dispute: बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. घायलों में पिता-पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना  लालपुर मीरामऊ गांव में हुई. गांव के निवासी माता प्रसाद के बेटे प्रभु का गौना था, जिसके उपलक्ष्य में परिवार ने एक डांस कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम के दौरान गांव के ही हिरन और दीना नाथ के परिवार के कुछ युवक नर्तकियों के साथ नाचने लगे.

जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो नाराज युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हमले में माता प्रसाद, उनके बेटे प्रभु, पत्नी शांति और बेटी पूजा घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. 

थाना प्रभारी ने बताया कि यह आपसी विवाद में हुई मारपीट का मामला है. पुलिस इस संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि बार बालाओं के डांस के दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों के भीड़ उमड़ पड़ी थी जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में काफी समय लग गया.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS