Ballia Latest News: घायल छात्र सत्यम ने बताया लगभग 10 से 12 की संख्या में लड़के स्कूल से कुछ दूरी पर खड़े थे. उन्होंने सबसे पहले मेरे दोस्त आयुष पर हमला किया. जब मैं उसे बचाने दौड़ा तो हमलावरों ने मेरे ऊपर भी पीछे से चाकू से हमला कर दिया.
बलिया में दो छात्रों पर हमला
UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शहर कोतवाली थाना क्षेत्र काजीपुरा-मिड्ढी मार्ग पर दिनदहाड़े चाकू बाजी की वारदात ने हड़कंप मचा दिया है. स्कूल की पुरानी रंजिश के चलते करीब एक दर्जन लड़कों ने दो छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 12वीं के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों ही छात्र कोतवाली क्षेत्र मिड्ढी इलाके के रहने वाले हैं.
जानकारी के मुताबिक घायल छात्रों की पहचान आयुष कुमार सिंह और सत्यम कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो महर्षि वाल्मीकि विद्यामन्दिर स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं. घटना उस वक्त हुई जब स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 10 से 12 लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उन पर चाकू और स्टम्प से हमला बोल दिया.
घायल छात्र सत्यम ने बताया लगभग 10 से 12 की संख्या में लड़के स्कूल से कुछ दूरी पर खड़े थे. उन्होंने सबसे पहले मेरे दोस्त आयुष पर हमला किया. जब मैं उसे बचाने दौड़ा तो हमलावरों ने मेरे ऊपर भी पीछे से चाकू से हमला कर दिया. बताया उनके पास धारदार चाकू और स्टम्प था.
वारदात के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना पर पहुंचे छात्रों के परिजनों ने निजी वाहन से घायल आयुष और सत्यम को बलिया जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देख-रेख में उनका उपचार चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजनों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता बच्चों की जान बचाना और उनका सही इलाज था.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है. परिजनों की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है. पुरानी रंजिश के एंगल से पुलिस से मामले की छानबीन कर रही है और हमलावर लड़कों की तलाश में जूट गई है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात में शहर की कानून व्यवस्था और स्कूलों के बाहर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…