Hathras News: आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके ताऊ उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी ने योजना बनाकर पहले अपने ताऊ की सेवा की और रात में कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी.
हाथरस मर्डर केस
UP News: हाथरस जनपद के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल टेंचिया यानी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.
बताया जा रहा है कि यह हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि रिश्तों को तार-तार करते हुए सगे भतीजे ने ही अपने ताऊ की कर दी. मामला पारिवारिक विवाद और पैसों के लेन-देन से जुड़ा हुआ है.
घटना के संबंध में वादी लक्ष्मण कुमार शर्मा ने 28 अप्रैल 2026 को थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर देकर बताया था कि उनके ससुर जगदीश प्रसाद शर्मा, जो गांव पहाड़पुर में अकेले रहते थे, उनकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पांच टीमों का गठन किया गया. टीमों ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सुराग जुटाएजांच के दौरान 29 अप्रैल को पुलिस ने गांव पहाड़पुर के सरकारी कुएं के पास से आरोपी कपिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके ताऊ उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी ने योजना बनाकर पहले अपने ताऊ की सेवा की और रात में कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी.
पुलिस अधीक्षक ने इस सफल खुलासे पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की है. फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…