<

UP: गौवंश संरक्षण को लेकर बरेली में सख्ती, CCTV से जुड़ेंगी 100 से अधिक गौशालाएं, जानें- क्यों उठाया गया ये कदम?

Bareilly News: मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की पहल पर गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन कैमरों का लाइव प्रसारण विकास भवन स्थित सीवीओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में देखा जा सकेगा.

UP News: बरेली जिले में संचालित गौशालाओं की व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है. अब जिले की सभी प्रमुख गौशालाओं की निगरानी सीधे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) कार्यालय से की जाएगी. इस व्यवस्था का उद्देश्य गौवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना और लापरवाही पर रोक लगाना है.

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की पहल पर गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन कैमरों का लाइव प्रसारण विकास भवन स्थित सीवीओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में देखा जा सकेगा. इससे अधिकारियों को किसी भी समय गौशालाओं की स्थिति की निगरानी करने में सुविधा मिलेगी.

अधिकारियों-कर्मचारियों की तय की जा सकेगी जवाबदेही

अक्सर शिकायतें मिलती रही हैं कि कई गौशालाओं में चारे और भूसे की कमी रहती है तथा पशुओं की समुचित देखभाल नहीं हो पाती. नई तकनीकी व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी. इससे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जा सकेगी.

हाल ही में सीडीओ देवयानी द्वारा मीरगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं सामने आईं और कुछ जगहों पर व्यवस्थाओं को छिपाने की कोशिश भी देखी गई. इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने सीधी निगरानी की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया.

100 से अधिक गौशालाओं को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा

प्रशासन की योजना है कि जल्द ही जिले की 100 से अधिक गौशालाओं को इस नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा, जिससे गौवंश संरक्षण और उनकी देखभाल में सुधार सुनिश्चित किया जा सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST