<

मौलाना ने बुर्का पहनी महिला के साथ की छेड़छाड़, पहले पीछा किया और फिर…Video देख खौल उठेगा खून

Moradabad Molestation Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक गली से गुजर रही महिला के साथ मौलान ने छेड़छाड़ की है. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब पुलिस इसके आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

Moradabad Molestation Case: उत्तर प्रदेश (UP News) के मुरादाबाद में एक मौलाना द्वारा बुर्का पहनी महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक महिला गली से गुजरती हुई नजरल आ रही है. उसके पीछे-पीछे एक युवक चलता हुआ नजर आ रहा है और अचानक वह महिला के करीब जाता है और पीछे से उसे पकड़ लेता है. जिसके बाद महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर देता है.

महिला द्वारा तुरंत विरोध करने के बाद युवक मौके से फरार हो जाता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि आरोपी ने अपने सिर पर टोपी पहन रखी थी. स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान एक मौलाना के रूप में की है. सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है.

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार (30 अप्रैल, 2026) को आरोपी के खिलाफ एफआईआर कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह घटना मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबलान इलाके में हुई है. वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने और हाथ में बैग लिए हुए एक महिला को गली से  गुजरते हुए देखा जा सकता है. फिर एक आदमी उसका पीछा करना शुरू कर देता है और कुछ देर तक चुपचाप उसका पीछा करता रहता है. अचानक महिला के पास पहुंचता है. उसे पकड़ लेता है और अश्लील हरकतें करता है. जैसे ही महिला चीखती है, आरोपी भाग जाता है. महिला जोर-जोर से चिल्लाते हुए कुछ दूर तक उसका पीछा करती है, लेकिन युवक भागने में कामयाब हो जाता है.

यह भी पढ़ें – Gonda Accident: गोंडा-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पीड़िता ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पीड़िता का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को मैं काम पर जा रही थी, तभी एक आदमी मेरा पीछा करने लगा. कुछ दूर तक पीछा करने के बाद उसने मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ छेड़छाड़ की. जब मैंने विरोध किया तो वह मौके से भाग गया. इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों को बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि वह युवक मौलान है. इस घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है.

यह भी पढ़ें – यूपी में बेखौफ गुंडे: मंदिर के पास मां-बेटे को रोका, बेरहमी से मारपीट करके तोड़ा फोन, जांच में जुटी पुलिस!

एसपी सिटी ने क्या कहा?

मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई है. लगातार छापेमारी की जा रही है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST