<

एक साल पहले की थी लव मैरिज, करवा चौथ पर प्रेमी के साथ होटल में मिली पत्नी; थाने में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

UP Extra Marital Affair Case: पति ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है और उसने करीब एक साल पहले महिला से लव मैरिज की थी. उनका एक बच्चा भी है. पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी का बर्ताव बदलने लगा. वह लगातार फ़ोन पर किसी दूसरे आदमी से बात करती रहती थी.

UP Extra Marital Affair Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ पर एक ऐसा मामला सामने आया जिसकी चर्ची हर तरफ हो रही है. एक पति अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ एक होटल के कमरे में पाया. पति को लंबे समय से शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. आखिरकार करवा चौथ पर उसका शक सच साबित हुआ. पत्नी को किसी दूसरे आदमी के साथ होटल में पाकर पति ने 112 पर डायल करके पुलिस को बुलाया.

पुलिस ने जब होटल का कमरा खोला तो अंदर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिली. इसके बाद घंटों तक अफरा-तफरी मची रही. पुलिस तीनों को थाने ले आई, जहां पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया. वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही. इस दौरान थाने में कई घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

एक साल पहले की थी लव मैरिज

पति ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है और उसने करीब एक साल पहले महिला से लव मैरिज की थी. उनका एक बच्चा भी है. पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी का बर्ताव बदलने लगा. वह लगातार फ़ोन पर किसी दूसरे आदमी से बात करती रहती थी. इस वजह से दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ.जब पति ने अपनी पत्नी से दूसरे आदमी के बारे में पूछा, तो उसने आरोपों से इनकार कर दिया और सबूत मांगे. इसके बावजूद, पति का शक बना रहा और उसने अपनी पत्नी पर नज़र रखना शुरू कर दिया.

दो महीने से अपने माता-पिता के घर रह रही थी पत्नी

पति के मुताबिक, उसकी पत्नी पिछले दो महीने से अपने माता-पिता के घर रह रही थी और अपने ससुराल लौटने से बच रही थी. करवा चौथ पर वह किसी काम से बरेली आया था. उसने अपनी पत्नी को बरेली जंक्शन के पास देखा, जहाँ वह किसी दूसरे आदमी के साथ दिखी. पहले से शक होने की वजह से पति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. थोड़ी देर बाद, वे जंक्शन के पास एक हॉस्पिटल के बगल वाले होटल में पहुँचे और एक कमरे में चले गए. पति ने उन्हें कमरे में आते देखा और 112 पर डायल करके पुलिस को बुला लिया.

पत्नी ने कहा, “मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती; मैं अपने लवर के साथ चली जाऊँगी.” पुलिस की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाया गया तो अंदर पत्नी और युवक मिले. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. पुलिस तीनों को थाने ले आई. पूछताछ के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से मना कर दिया. वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही.

पति ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था और उसे इस तरह धोखा मिलने की कभी उम्मीद नहीं थी. अब जब उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है.

गला घोंटने और नीले ड्रम में डालने की धमकी देने का आरोप

इस पूरे विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए. उसका दावा है कि वह पहले भी कई बार उसका गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश कर चुकी है. इसके अलावा, उसने उसे नीले ड्रम में डालकर जान से मारने की धमकी भी दी थी. इन बातों को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है. करवा चौथ से शुरू हुआ यह मामला होटल से लेकर थाने तक चर्चा का विषय बना हुआ है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Watch Video : सामने खड़ा था खूंखार बाघ, बाइक सवार की थम गई सांसें! 5 फीट की दूरी पर 3 मिनट तक चलता रहा मौत का खेल

Watch Video : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास बाइक सवार का…

Last Updated: November 22, 2026 09:01:12 IST

Caught On CCTV: रात 2 बजे अस्पताल में सो रही थी महिला, चादर में घुसा अनजान शख्स; फिर जो हुआ…वीडियो देखकर कांप जाएंगे!

Bengaluru Hospital Viral Video: हावेरी अस्पताल में रात घुसे चोरी के आरोपी ने सो रही…

Last Updated: November 22, 2026 08:47:41 IST

बालाघाट के मेले में अचानक क्यों बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत? अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; चाउमीन में छिपा था पूरा राज

Balaghat Mela Chowmein Food Poisoning: मध्य प्रदेश के बालाघाट में चाउमीन और मंचूरियन खाने से…

Last Updated: November 22, 2026 08:40:57 IST

Watch Video: जीजा का प्यार या रईसी का जलवा? सालों को पहनाई करोड़ों की नोटों वाली माला; मथुरा की शादी हुई वायरल!

Mathura Viral Video: मथुरा में एक जीजा ने अपने दो सालों की घुड़चढ़ी को यादगार…

Last Updated: November 22, 2026 08:29:32 IST

Milk Price Hike: एक बार फिर बढ़े दूध के दाम, गाय का दूध ₹4 और भैंस का ₹6 महंगा; जानें नई कीमतें

Milk Price Hike:  गोकुल ने दोनों तरह के दूध की कीमतें अलग-अलग बढ़ाई हैं. भैंस…

Last Updated: November 22, 2026 08:27:17 IST

Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2026: किन राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, जानिए आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, रविवार (22 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 08:22:09 IST