Saharanpur Beautiful Woman Assualt Case: सहारनपुर में अशोक खरात वाला तरीके अपनाते हुए मौलवी ने महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया.
अशोक खरात वाला अपनाया तरीका, मौलवी ने बनाया खूबसूरत महिला को शिकार
Saharanpur Beautiful Woman Assualt Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक मौलवी की करतूत सामने आई, जिसे जानकर पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई. मौलवी पर आरोप है कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर मदद के लिए आई महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. होश में आने पर महिला को अपने साथ गलत काम होने का पता चला. महिला की शिकायत पर पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मौलवी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला के साथ दुष्कर्म का यह मामला सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है.
आरोप है कि निजी परेशानी के चलते महिला मस्जिद के मौलवी मोहम्मद जुनैद से मदद मांगने के लिए आई. इस पर मौलवी ने उसको मदद का पूरा आश्वासन दिया. साथ ही झाड़-फूक करने की भी बात कही. महिला का आरोप है कि कथित तौर पर पानी में नशीला पदार्थ मिला. बेहोश होने पर मौलवी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. इसके बाद साथी नदीम ने भी महिला के साथ गंदा काम करने की कोशिश की. इसके अलावा नदीम ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो जान से मार दिया जाएगा.
बताया जा रहा है कि मौलवी ने खूबसूरत महिला को बेहोश करने के लिए नासिक के दरिंदे अशोक खरात वाला तरीका अपनाया. मौलवी ने महिला को पानी दिया जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई जिसके बाद दुष्कर्म किया गया. यहां पर बता दें कि 150 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाला अशोक खरात शारीरिक संबंध बनाने से पहले खारा पानी देता था, जिसे पीते ही महिलाएं बेहोश हो जाती थीं. इसके बाद वह महिलाओं के साथ संबंध बनाने था. इसके होश में आने पर धमकी देता था. सहारनपुर में मौलवी ने अशोक खरात की तरह ही पानी दिया जिसके पीने के बाद महिला बेहोश हो गई. इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाए.
उधर, दुष्कर्म की शिकार महिला की शिकायत के आधार पर थाना फतेहपुर ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई की कड़ी में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में मौलवी मोहम्मद जुनैद शामिल हैजो जुनादार थाना नागल का रहने वाला है. वहीं, पुलिस गिरफ्त में आया नदीम जीवाला थाना फतेहपुर में रहता है. पुलिस की मानें तो जांच में कुछ और महिलाओं के नाम भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें इन दोनों ने अपनी हवश का शिकार बनाया गया होगा.
Dubai Trip Budget: दुबई घूमने के लिए जरूरी नहीं कि लाखों रुपये खर्च किए जाएं.…
When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इस बार…
Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन…
Samsung Fold Phone Screen Issue: 2 लाख का Samsung Fold फोन खरीदा, महज 6 महीने…
England Pakistan Test Series: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को…
UP Crime: कानपुर के एक किशोर की कथित तौर पर उसकी मां और उसके प्रेमी…