<

Dead Body In Biryani Shop: वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Dead Body In Biryani Shop: उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ में तीन दिन से बंद बिरयानी की दुकान में रखे डीप फ्रीजर से युवक का शव मिला है. खबर फैलते ही हड़कंप मच गया.

Dead Body In Biryani Shop: उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ में तीन दिन से बंद बिरयानी की दुकान में रखे डीप फ्रीजर से युवक का शव मिला है. खबर फैलते ही हड़कंप मच गया. पुलिस को मौके से मिले सबूतों ने मर्डर की ओर इशारा किया है. पुलिस के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 38 साल का एक शख्स विजय पाल शनिवार दोपहर से लापता था.

रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक वेजिटेरियन बिरयानी की दुकान के अंदर उसका शव मिला. इसके बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई और दुकान के पास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. 

फ्रीजर में मिला शव

जानकारी के अनुसार, लापता शख्स विजय पाल की एक चप्पल सड़क के किनारे मिली, जबकि दूसरी दुकान के अंदर. उसकी बॉडी दुकान के एक फ्रीजर से मिली, जो GCRG कॉलेज के ठीक सामने है. पुलिस के मुताबिक, दुकान एक टेम्पररी स्ट्रक्चर है जिसमें तीन तरफ टिन की दीवारें हैं और कोई गेट नहीं है. जिस फ्रीजर में पाल मिला, वह कथित तौर पर डिस्कनेक्टेड था और दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी.

मौत की वजह पता लगा रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि यह बिना गेट वाली एक टेम्पररी दुकान है. फ्रीजर भी डिस्कनेक्टेड है. फ्रीजर में एक व्यक्ति का शव मिला है. हमने उसकी पहचान विजय पाल के रूप में की है. उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है. हम परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं. एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा कि मौत की वजह साफ नहीं है. पुलिस ने पीड़ित की पहचान उसके मोबाइल फ़ोन और आधार कार्ड से की, जो मौके पर मिले थे. उन्होंने उसके जूतों के बारे में एक अजीब बात भी देखी. पाल की एक चप्पल कॉलेज के पास एक गली के कोने पर मिली, जबकि दूसरी दुकान के अंदर मिली. 

दुकानदार ने शव देख पुलिस को सूचना दी

बख्शी का तालाब के किशनपुर गांव निवासी विजय पाल (38) के तौर का इसकी पहचान की गई है. परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. विजय के पिता डलई ने जानकारी दी कि बेटा खेती के साथ-साथ टेलीकॉम कंपनी में केबल बिछाने का काम करता था. शुक्रवार से वह तापता था. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और मोबाइल पर कॉल भी किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. रविवार सुबह जब दुकान के मालिक निकरोजपुर गांव निवासी सनी बर्तन लेने पहुंचे तो फ्रीजर में विजय का शव देख घबरा गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस के अनुसार, पाल जुआ और शराब का तली था. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी सहित हर एंगल से जांच कर रही है.

Recent Posts

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST