Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > दोस्तों की हरकत से नाराज हुई दुल्हन, माफी मांगने पर मानी, हैरान रह गए बाराती

दोस्तों की हरकत से नाराज हुई दुल्हन, माफी मांगने पर मानी, हैरान रह गए बाराती

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने दूल्हे के दोस्तों से नाराज होकर वरमाला डालने से ही इनकार कर दिया. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 18:12:54 IST

Mobile Ads 1x1

Bareilly Marriage News: शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त और उनके भाई अक्सर मजाकिया अंदाज में भाभी को छेड़ते हैं. हालांकि कई बार वो अपना दायरा भूल जाते हैं और मजाक को ज्यादा ही आगे तक ले जाते हैं, जिसके बाद वहां पर हंगामा हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी कस्बे में. दरअसल, बरेली के बहेड़ी कस्बे के बारात घर में दूल्हे के दोस्तों की टिप्पणी से दुल्हन नाराज हो गई और उसने वरमाला डालने से ही इनकार कर दिया. इसके बाद वहां पर जो खुशी का माहौल था, वो तनाव में बदल गया. जनाती और बराती, दोनों ही तरफ के लोग हैरान रह गए. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस हालात को कैसे संभालें. सबको लगा कि अब शायद ये शादी नहीं हो पाएगी. वहीं दूल्हे के दोस्त भी दुल्हन का ऐसा रवैया देखकर हैरान थे.

बाराती-घराती में मची खलबली

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात बरेली के बहेड़ी कस्बे में विवाह समारोह में उत्साह चल रहा था. वरमाला की रस्म के लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंची. इसी दौरान दूल्हे के दोस्तों ने हंसी-मजाक में दुल्हन की सहेलियों पर कमेंट कर दिया. इसके बाद क्या था, दुल्हन इस बात से नाराज हो गई. वो बिना वरमाला डाले, स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गई. इस रवैये से बारात घर में दोनों पक्ष की तरफ हैरानी और अफरातफरी का माहौल हो गया. शादी की रस्में रुक गईं और दोनों पक्ष एक दूसरे को समझाने और दुल्हन को मनाने में लग गए. 

दुल्हन को कैसे कराया गया शांत?

मामला बढ़ता देख वहां मौजूद रिश्तेदारों और परिजनों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया. इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने समझा-बुझाकर दुल्हन को शांत कराया. हालांकि उसने कहा कि उन लड़कों को उसकी सहेलियों से माफी मांगनी पड़ेगी. दोस्तों द्वारा माफी मांगने के बाद दुल्हन दोबारा स्टेज पर आई और दूल्हे को वरमाला पहनाई. आगे की रस्में शांतिपूर्वक हुईं. शादी होने के बाद बाराती और घराती दोनों ने राहत की सांस ली. अगले दिन सुबह सारी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन खुशी-खुशी ससुराल चली गई.

MORE NEWS