Pappu Yadav Convoy Accident: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के काफिले की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में पप्पू यादव बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव कटिहार के सालमारी में आयोजित एक प्राइवेट फंक्शन में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान कटिहार के कदवा थाने के कुम्हारी पेट्रोल पंप के पास उनकी सिक्योरिटी के लिए साथ चल रही पुलिस की गाड़ी एक्सीडेंट हो गई. इस घटना में एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई हैं. एक्सीडेंट के बाद सांसद कुम्हारी से ही पूर्णिया लौट आए. सूचना मिलने पर कदवा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और सड़क से उतरी गाड़ी को बाहर निकाला.
खबर अपडेट हो रही है…