<

बुलंदशहर में यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के ओवरडोज से गई प्रेमी की जान!, प्रेमिका फरार

युवक बागपत से बुलंदशहर एक युवती से मिलने पहुंचा था. होटल में शक्तिवर्धक दवा खा ली, जिससे ओवरडोज होने के चलते उसकी हालत बिगड़ गई. युवक की मौत हो गई और युवती उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गई.

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लव अफेयर से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. युवक बागपत से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बुलंदशहर आया था. बताया जा रहा है कि युवक ने यौन ताकत बढ़ाने वाली दवा का ओवरडोज ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई.

हालत बिगड़ने पर उसकी गर्लफ्रेंड उसे जिला अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़कर भाग गई. थाना नगर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार महिला की तलाश कर रही है.

अस्पताल में युवती ने बताया पति

बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर पूठी गांव निवासी विनोद कुमार (34) पुत्र लाल सिंह पंजाब में काम करता था. वह कुछ समय से अपने गांव में रह रहा था. युवक के पिता लाल सिंह ने बताया कि उसके चार बेटे हैं, विनोद तीसरा था. परिजनों के मुताबिक, विनोद रविवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि उसके मालिक का एक्सीडेंट हो गया है और उसे वहां जाना है. लेकिन दोपहर करीब 12 बजे एक महिला ने विनोद के मोबाइल से उसके दूसरे भाई प्रदीप को कॉल किया और कहा कि विनोद का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत बुलंदशहर आ जाओ. इसी बीच जिला अस्पताल से भी पुलिस को खबर मिली कि एक युवक की मौत हो गई है और एक युवती उसे अपना पति बता रही है.

कालाआम चौकी का मामला

सूचना मिलने के बाद कालाआम चौकी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक युवती भाग चुकी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक और युवती पहले एक होटल में गए थे, जहां युवक ने कथित तौर पर ताकत बढ़ाने वाली दवा का ओवरडोज ले लिया. इसके बाद वे मलका पार्क गए, जहां युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई. हालांकि, मौत का सही कारण अभी साफ नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. प्रेमी की मौत के बाद युवती का अस्पताल से भाग जाना पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना देता है.

पुलिस क्या कर रही है?

पुलिस अब युवती की पहचान और तलाश में जुटी है. पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिवार की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. सीओ सिटी प्रखर पांडे ने बताया कि युवक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. युवक को अस्पताल लाने वाली युवती की भी तलाश की जा रही है.

Recent Posts

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST