Caught on Camera: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर इलाके में 2 युवकों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. दोनों युवकों ने यात्रियों और जमा भीड़ के सामने ही बस परिचालक पर हमला कर दिया. यह घटना कस्बे के अलीगढ़ बस स्टैंड पर सवारियां उतारते समय हुई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है. पीड़ित का नाम गुलफाम है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनूपशहर में पिछले दिनों अलीगढ़ से धामपुर जा रही रोडवेज बस के परिचालक गुलफाम पर 2 शातिर किस्म के युवकों ने हमला कर दिया. यह घटना तब हुई जब कस्बे के अलीगढ़ बस स्टैंड पर सवारियां उतर रही थी. परिचालक गुलफाम (निवासी सुनपुरा कलां, गजरौला, अमरोहा) ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बस स्टैंड पर सवारियां उतारते के दौरान 2 युवक बाइक से आए. आते ही दोनों हिंसक हो गए. उन्होंने मारपीट करते हुए किसी धारदार चीज से गुलफाम सिर पर वार किया. सिर पर हमले से गुलफाम लथपथ हो गया.
पिटाई के बाद भागे हमलावर
गलफाम ने बताया कि दोनों युवकों ने सरेआम उसकी बेरहमी से पिटाई. इस दौरान यानी हमलावरों के भागने के दौरान गुलफाम ने एक युवक की टी-शर्ट खींच ली. खींचतान में आरोपी की टी-शर्ट और चप्पल बस में ही छूट गई, लेकिन दोनों मौके से फरार होने में कामयाब रहे.
#अलीगढ़ में दबंगई ! स्कूटर आगे लगाकर रोडवेज बस को रोका, चालक और परिचालक को नीचे उतारकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। खैर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुटी। @aligarhpolice @Dm_Aligarh @UPGovt @UPPViralCheck @Uppolice #Aligarh #UPNews #RoadwaysBus #ViralVideo #CrimeNews #UPPolice #TNPNews
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) October 30, 2026
पुलिस बोली- सबूतों के आधार पर होगी कार्रवाई
इसके बाद बुरी तरह से घायल परिचालक गुलफाम ने तुरंत 112 नंबर पर फोन किया. वहीं कुछ देर बाद गुलफाम ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी. उधर, पूरे मामले में सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक से आए युवकों ने उतरते से बस परिचालक पर हमला बोल दिया, जिससे यात्री डर गए. वहीं, देखते हुए दोनों युवकों ने परिचालक गुलफाम की पिटाई कर दी.
यह भी पढ़ें: Bhojpuri Bhabhi Dance: खूबसूरत भाभी ने किया कमरतोड़ डांस, देखने वाले रह गए हैरान; लोग बोले- वन्स मोर
यह भी पढ़ें: Bihar News: कौन थे दुलारचंद यादव, जिनकी हत्या के मामले में Anant Singh जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका
यह भी पढ़ें: Gujarat Crime: 2000 रुपये में 2 घंटे के लिए मिलती थी ‘दुल्हन’, मैरिज ब्यूरो-स्पा सेंटर में रात-दिन होता था ‘गंदा काम’