Caught on Camera: उत्तर प्रदेश के इटावा में स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं के बीच जमककर मारपीट हुई. दोनों ने एक दूसरे के बाल पकड़कर उन्हें जमकर पीटा.
सैफई के अस्पताल में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट
Caught on Camera: उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन महिलाएं आपस में भिड़ गईं. मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट के पास खुले परिसर में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाती और बाल खींचती दिखाई दे रही हैं. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे मामले की शुरुआत मैनपुरी की एक नाबालिग किशोरी के घर से चले जाने को लेकर हुई. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव था. बातचीत के दौरान एक पक्ष की महिला, जिसे लड़के की मां बताया जा रहा है और दूसरे पक्ष की महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया.
#इटावा:- सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में तीन महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मैनपुरी की एक नाबालिग किशोरी के घर से जाने को लेकर विवाद हुआ था। लड़के की मां से बातचीत के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट होने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है। #viral
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) October 29, 2026
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दो महिलाएं आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं. कोई दूसरी महिला के बाल खींच रही है, तो कोई थप्पड़ मार रही है. मारपीट के दौरान महिलाएं एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर भी हमला करती दिखाई देती हैं. वहीं तीसरी महिला उन्हें एक-दूसरे को छोड़ने को कह रही है. सार्वजनिक स्थान पर हुए इस हंगामे को देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी घटना की ओर गया.
वहीं इसके साथ ही एक और वीडियो भी है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष का आरोप है कि कोई उनकी बेटी को भगाकर ले गया है. इसके बाद उन्होंने सीएम योगी से गुहार लगाते हुए बेटी को घर वापस लाने की मांग की है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में धूम-3 जैसी लूट! बंदूक की नोक पर 2.3 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए चोर, प्लानिंग देख उड़ जाएंगे होश
CBSE Board Timetable 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट का इंतजार कर रहे…
Mumbai News: मुंबई के पास विरार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 29 अक्टूबर: गुजरात स्थित पारूल विश्वविद्यालय ने 23 से अधिक देशों के…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 29 अक्टूबर: गुजरात स्थित पारूल विश्वविद्यालय ने 23 से अधिक देशों के…
Mumbai Indians Coaching Staff IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल…