<

Chandauli Fire: घरों में लगी भीषण आग, बच्चों समेत कई झुलसे, डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी

Chandauli Fire News: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक गांव में भीषण आग लग गई. इसमें कई घर जल गए. आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान, गहने और नकदी जलकर खाक हो गए.

UP Fire News: चंदौली के जिले के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत तम्बागढ़ गांव में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया, अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. इस दौरान गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान, गहने और नकदी जलकर खाक हो गए.

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोग

घटना में कई बच्चे झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है. वहीं, आग से प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया.

राहत और बचाव कार्य जारी

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ के मौके पर पहुंचने के बाद ही प्रशासन सक्रिय हुआ. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि पीड़ित परिवारों को मदद का इंतजार है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST