UP Fire News: चंदौली के जिले के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत तम्बागढ़ गांव में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया, अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. इस दौरान गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान, गहने और नकदी जलकर खाक हो गए.
खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोग
घटना में कई बच्चे झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है. वहीं, आग से प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया.
राहत और बचाव कार्य जारी
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ के मौके पर पहुंचने के बाद ही प्रशासन सक्रिय हुआ. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि पीड़ित परिवारों को मदद का इंतजार है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.