<

वलीमा कार्यक्रम में बवाल: लड़कियों की फोटो के कारण मारपीट, बचाव के लिए हाईवे पर दौड़ी महिलाएं, देखें वीडियो

बुलंदशहर के कजमपुर देवली गांव में एक वलीमा कार्यक्रम के दौरान खूनी झड़प हुई. इस कार्यक्रम में कुछ लड़कों ने स्टेज पर बैठी महिलाओं की तस्वीरें खींचीं. इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई.

Bulandshahar Crime News: बुलंदशहर के कजमपुर देवली गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कजमपुर देवली गांव में एक वलीमा कार्यक्रम में महिलाओं की तस्वीरें खींचने को लेकर विवाद हो गया. ये विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं महिलाओं को भी परेशान किया गया. एक लड़की को तो हाईवे तक दौड़ाया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के कजमपुर देवली गांव में दो भाईयों के वलीमे की दावत थी. इस समारोह में ग्रामीण और दूल्हा-दुल्हन की तरफ से आए रिश्तेदार व दूसरे मेहमान शामिल थे. कहा जा रहा है कि इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने स्टेज पर बैठी कुछ महिलाओं की तस्वीरें खींच लीं. जब उन महिलाओं और उनके परिवार वालों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. ये कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई. 

बचने के लिए हाईवे पर दौड़ी महिला

दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले. ये लड़ाई पंडाल से शुरू होकर हाईवे तक पहुंच गई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं हाईवे पर दौड़ती नजर आ रही हैं. कहा जा रहा है कि वो वीडियो इसी कार्यक्रम की है. इस झड़प में कई लोग घायल हो गए. 

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली. वहीं इस मामले में सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली. मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वीडियो वायरल होने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में जानकारी दी कि इस मामले में तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को चेतावनी; बोलें – ‘मांफी मांगे वरना’

Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…

Last Updated: October 20, 2026 08:57:12 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST