Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > वलीमा कार्यक्रम में बवाल: लड़कियों की फोटो के कारण मारपीट, बचाव के लिए हाईवे पर दौड़ी महिलाएं, देखें वीडियो

वलीमा कार्यक्रम में बवाल: लड़कियों की फोटो के कारण मारपीट, बचाव के लिए हाईवे पर दौड़ी महिलाएं, देखें वीडियो

बुलंदशहर के कजमपुर देवली गांव में एक वलीमा कार्यक्रम के दौरान खूनी झड़प हुई. इस कार्यक्रम में कुछ लड़कों ने स्टेज पर बैठी महिलाओं की तस्वीरें खींचीं. इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 15, 2026 16:19:38 IST

Mobile Ads 1x1

Bulandshahar Crime News: बुलंदशहर के कजमपुर देवली गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कजमपुर देवली गांव में एक वलीमा कार्यक्रम में महिलाओं की तस्वीरें खींचने को लेकर विवाद हो गया. ये विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं महिलाओं को भी परेशान किया गया. एक लड़की को तो हाईवे तक दौड़ाया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के कजमपुर देवली गांव में दो भाईयों के वलीमे की दावत थी. इस समारोह में ग्रामीण और दूल्हा-दुल्हन की तरफ से आए रिश्तेदार व दूसरे मेहमान शामिल थे. कहा जा रहा है कि इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने स्टेज पर बैठी कुछ महिलाओं की तस्वीरें खींच लीं. जब उन महिलाओं और उनके परिवार वालों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. ये कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई. 

बचने के लिए हाईवे पर दौड़ी महिला

दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले. ये लड़ाई पंडाल से शुरू होकर हाईवे तक पहुंच गई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं हाईवे पर दौड़ती नजर आ रही हैं. कहा जा रहा है कि वो वीडियो इसी कार्यक्रम की है. इस झड़प में कई लोग घायल हो गए. 

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली. वहीं इस मामले में सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली. मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वीडियो वायरल होने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में जानकारी दी कि इस मामले में तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

MORE NEWS