CM Yogi Video: सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ एक्टर और राजनेता रवि किशन भी दिखाई दिए हैं. द
CM Yogi Viral Video
CM Yogi Video: सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ एक्टर और राजनेता रवि किशन भी दिखाई दिए हैं. दरअसल, गोरखपुर में ₹1,055 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर चर्चा के बीच, कार्यक्रम स्थल पर फेंके हुए टायरों से बनी एक शेर की मूर्ति आकर्षण का मुख्य केंद्र थी. जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूर्ति के सामने फोटो खिंचवाने के लिए गए, तो पास खड़े सांसद रवि किशन ने अपने खास फिल्मी अंदाज़ में उन्हें निर्देश देना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराज जी, थोड़ा बाईं ओर… हाँ, अब लो-एंगल शॉट लीजिए. शेर का चेहरा दिखना चाहिए. इस दौरान ये बात सुनकर सब हंसने लगे यहां तक की खुद CM योगी भी हंसने लगे.
वहीं बता दें कि रवि किशन के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसे लेकर लोग कमैंट्स कर रहे हैं. वहीं ये वीडियो अब खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस वीडियो में रवि किशन का अंदाज लोगों को काफी भाया है. वहां CM योगी आदित्यनाथ भी उनके बताए गए पोज़ जो फॉलो करते हुए दिखे. इस दौरान उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी.
बता दें कि ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर किसी की नीयत साफ हो और इरादा पक्का हो, तो अपनी किस्मत बदलने में ज़्यादा समय नहीं लगता. वहीं गोरखपुर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में शहर में जो बदलाव आए हैं, वो इसी सोच का सीधा परिणाम हैं. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विकास सिर्फ योजनाएँ बनाने से नहीं होता; बल्कि, उन्हें ज़मीनी स्तर पर लागू करने करने से होता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर अब उन दिशाओं में आगे बढ़ चुका है, जो कभी नामुमकिन लगती थीं. यह बदलाव रातों-रात नहीं हुआ; बल्कि, यह लगातार किए गए प्रयासों और एक स्पष्ट, केंद्रित सोच का नतीजा है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…