Bansuri Swaraj Net Worth: बांसुरी स्वराज दिल्ली की काफी मशहर राजनेताओं में से एक हैं. वहीं हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी और उसके नेता सौरभ भारद्वाज को BJP सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ़, हुए एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी हिरासत से जुड़ा कोई भी मानहानिकारक कंटेंट प्रकाशित करने से रोक दिया है. साकेत कोर्ट के प्रधान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर पाल सिंह ने पार्टी और भारद्वाज को निर्देश दिया कि वो 19 अप्रैल का एक वीडियो और 21 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए बयानों को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म जिनमें X, Instagram, Facebook और YouTube शामिल हैं, वहाँ से हटा लें और उन्हें आगे न फैलाएँ. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि बांसुरी स्वराज के पास कितनी संपत्ति है?
बांसुरी के पास कितनी संपत्ति ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवंगत BJP की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की बेटी, बांसुरी स्वराज ने 2024 में पहली बार चुनाव लड़ा था. बांसुरी स्वराज द्वारा अपने चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके पास ₹19 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. बांसुरी के पास ₹11.27 करोड़ की चल संपत्ति और ₹8 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है
कितनी लग्जरी गाड़ियां और घर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांसुरी स्वराज के पास राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन फ्लैट हैं. इनमें से दो फ्लैट जंतर-मंतर पर स्थित हैं, जबकि तीसरा फ्लैट दिल्ली के हेली रोड पर है. इतना ही नहीं वाहनों की बात करें तो उनके पास दो कारें हैं; इनमें 2023 में खरीदी गई एक मर्सिडीज-बेंज भी शामिल है. मर्सिडीज-बेंज की कीमत ₹84 लाख है, जबकि उनकी दूसरी कार गाड़ी एक टोयोटा की कीमत ₹15 लाख है. इसके अलावा, बांसुरी के पास हरियाणा के पलवल में ₹99.34 लाख की संपत्ति है. वित्त वर्ष 2022-23 के अपने आयकर रिटर्न में, उन्होंने ₹68.28 लाख की आय घोषित की है.