सहारनपुर: सहारनपुर से “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत प्रधानमंत्री के नाम एक प्रार्थना पत्र भेजा गया है. इस अभियान के माध्यम से देशभर में गायों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है. अभियान से जुड़े लोगों ने मांग की है कि गो तस्करी को संगीन अपराध घोषित किया जाए और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए. साथ ही ‘गो माता’ को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की अपील भी की गई है.
ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई है कि हर जिले में गौशालाओं की बेहतर व्यवस्था की जाए और गो आधारित अर्थव्यवस्था तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए. अभियान के तहत बताया गया कि देशभर में चरणबद्ध तरीके से ज्ञापन दिए जाएंगे. पहला ज्ञापन शांतिपूर्ण तरीके से सौंपा गया है, जबकि आगामी ज्ञापन 27 जुलाई और 15 अगस्त को दिए जाएंगे.
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि 15 अगस्त 2028 तक देश के गांव-गांव और गली-गली में लोगों को जागरूक किया जाएगा. यदि तब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आगे बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर भी इस अभियान को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और लोगों से जुड़ने का प्रयास लगातार जारी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.