<

गौ संरक्षण को लेकर उठी आवाज, सहारनपुर से प्रधानमंत्री को सख्त कानून की मांग

Saharanpur से “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत पीएम को ज्ञापन भेजकर गो तस्करी को सख्त अपराध घोषित करने और गो माता को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की मांग उठाई गई.

सहारनपुर: सहारनपुर से “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत प्रधानमंत्री के नाम एक प्रार्थना पत्र भेजा गया है. इस अभियान के माध्यम से देशभर में गायों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है. अभियान से जुड़े लोगों ने मांग की है कि गो तस्करी को संगीन अपराध घोषित किया जाए और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए. साथ ही ‘गो माता’ को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की अपील भी की गई है.

ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई है कि हर जिले में गौशालाओं की बेहतर व्यवस्था की जाए और गो आधारित अर्थव्यवस्था तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए. अभियान के तहत बताया गया कि देशभर में चरणबद्ध तरीके से ज्ञापन दिए जाएंगे. पहला ज्ञापन शांतिपूर्ण तरीके से सौंपा गया है, जबकि आगामी ज्ञापन 27 जुलाई और 15 अगस्त को दिए जाएंगे.

अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि 15 अगस्त 2028 तक देश के गांव-गांव और गली-गली में लोगों को जागरूक किया जाएगा. यदि तब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आगे बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर भी इस अभियान को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और लोगों से जुड़ने का प्रयास लगातार जारी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Recent Posts

6 बच्चों की मां को हुआ भिखारी से प्यार! नकदी-गहने लेकर हुई फरार; पुलिस जांच में खुली पोल

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…

Last Updated: October 6, 2026 16:31:36 IST

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील की हत्या, पहले चाकू से किए ताबड़तोड़ वार फिर मारी गोली; Video Viral

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष…

Last Updated: October 6, 2026 16:29:04 IST

Pakistan New Captain: पाकिस्तान T20 टीम में बड़ा बदलाव, साहिबजादा फरहान बने कप्तान; Babar Azam हुए बाहर

Pakistan T20 Squad 2026: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के…

Last Updated: October 6, 2026 16:34:34 IST

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिलाएं, खाकी वर्दी का सपना लिए मैदान में दिखा जबरदस्त जज्बा

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की तैयारियों के बीच…

Last Updated: October 6, 2026 16:22:56 IST

Delhi Metro में ढिशुम-ढिशुम; सीट के लिए लड़ाई, महिला ने पुरुष यात्रियों को मारा थप्पड़, Video Viral

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: October 6, 2026 15:38:18 IST