<

Farmer ID: बरेली में किसान आईडी पर प्रशासन सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डोर-टू-डोर होगा रजिस्ट्रेशन

Bareilly Farmer ID: बरेली जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) योजना को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Bareilly Farmer ID: बरेली जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) योजना को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराएं

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद के सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए ‘डोर-टू-डोर’ अभियान चलाया जाएगा, जिससे कोई भी किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए. लेखपाल, पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवकों को इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं.

छूटे किसानों का डेटा अपडेट कराने के निर्देश

पंचायत सचिवालयों में प्रतिदिन विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां किसान अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आसानी से रजिस्ट्री करा सकेंगे. दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई है, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों (BDO) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान की नियमित निगरानी करें और छूटे हुए किसानों का डेटा शीघ्र अपडेट कराएं.

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर किसान की एक यूनिक आईडी हो, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी बिचौलिये के मिल सके. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST