यूपी के सिंगरौली में बदमाशों के आंतक के कारण लोग डर में जी रहे हैं. हाल ही में ऐसी ही एक मामला धनौजा मंदिर के करीब हुआ, जहां अज्ञात बदमाशों ने मां और बेटे के साथ मारपीट की और फोन तोड़कर भाग गए.
यूपी में बेखौफ गुंडे: मंदिर के पास मां-बेटे को रोका, बेरहमी से मारपीट करके तोड़ा फोन, जांच में जुटी पुलिस!
उत्तर प्रदेश में एक तरफ योगी सरकार गुंडा राज खत्म करने की बात करती है तो दूसरी तरफ बड़े शहरों में गुंडे और बदमाश सरेआम मासूमों के साथ बेरहमी से पेश आते हैं. हाल ही में सिंगरौली में भी गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धनौजा मंदिर के पास ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने महिला और उसके बेटे को निशाना बनाते हुए मारपीट की है एवं उसके मोबाइल को भी तोड़ दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरई थाने का है जहां धोहनी निवासी महिला अपने पुत्र के साथ घर जा रहे थे, जैसे ही वह धनौजा मंदिर के पास पहुंचे अचानक दो लोग आए हैं और उन्हें पहले रोक लिया और गली गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे . हालांकि महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही दोनों लोग मौके से फरार हो गए हैं.
इस पूरी वारदात में नाबालिक बच्चे के सिर पर भी चोट आई है. इस घटना के बाद महिला सरई थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है और मासूम का इलाज भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में करा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल शिकायत दर्ज की गई है और जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…