<

वर्दी की आड़ में करोड़ों नहीं, लाखों की चोरी! दिल्ली पुलिस का जवान निकला ATM चोरी का मास्टरमाइंड, ऐसे खुली पूरी साजिश

Faridabad ATM Theft Case: हरियाणा के फरीदाबाद में एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस केस का मास्टरमाइंड कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस का एक सिपाही निकला.

Faridabad ATM Theft Case: हरियाणा के फरीदाबाद में एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस केस का मास्टरमाइंड कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस का एक सिपाही निकला. पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि भारी कर्ज के दबाव ने उसे इस अपराध की साजिश रचने पर मजबूर कर दिया.

पुलिस के मुताबिक पहली घटना 3 जुलाई की रात भूपानी इलाके में हुई, जहां हिताची कंपनी के एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 6.53 लाख रुपये चुरा लिए गए. इसके बाद 26 जुलाई की रात सेक्टर-58 में उसी तरीके से दूसरे एटीएम से करीब 5.71 लाख रुपये चोरी कर लिए गए. लगातार एक जैसी दो घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की.

1000 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. कई दिनों की पड़ताल के बाद आरोपियों की पहचान हुई और एक-एक कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली पुलिस का सिपाही हुकम सिंह, उसका भतीजा अरविंद और बिहार के सिवान जिले के विकास कुमार, अभिषेक कुमार और विशाल कुमार शामिल हैं.

कर्ज उतारने के लिए रची चोरी की योजना

क्राइम ब्रांच के अनुसार, हुकम सिंह पर काफी कर्ज हो गया था. इसी वजह से उसने जल्दी पैसे कमाने का रास्ता तलाशना शुरू किया. इसी दौरान उसकी मुलाकात वेल्डिंग का काम करने वाले विकास कुमार से हुई. हुकम सिंह ने उसे गैस कटर से एटीएम काटकर चोरी करने का सुझाव दिया. शुरुआत में विकास तैयार नहीं हुआ, लेकिन सिपाही ने अपना पुलिस पहचान पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया कि पकड़े जाने का खतरा नहीं है.

पहली चोरी के बाद साथियों ने ही किया किनारा

पुलिस जांच में सामने आया कि पहली वारदात के बाद विकास और उसके साथी चोरी की रकम लेकर अलग हो गए और हुकम सिंह को हिस्सा भी नहीं दिया. बाद में विकास ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दूसरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस बार भी सिपाही को पूरी जानकारी नहीं दी गई.

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

लगातार दो घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

हिताची ATM को ही क्यों बनाया निशाना?

जांच में यह भी सामने आया कि हुकम सिंह को जानकारी थी कि हिताची कंपनी के कई एटीएम पर रात के समय सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहते और उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर होती है. इसी वजह से गैंग ने इन्हीं एटीएम को निशाना बनाया.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST