<

UP Weather Alert: यूपी में मानसून हुआ सुपर एक्टिव, 48 घंटे तक झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी की चेतावनी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम…

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम काफी सक्रिय रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से बने मजबूत मौसमी सिस्टम का असर अब पूरे प्रदेश में दिखाई देने लगा है. इसकी वजह से कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 अगस्त को लखनऊ में बादल पूरे दिन छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश होने की संभावना है. गरज के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा. इन दिनों अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. लगातार बारिश की वजह से उमस से राहत मिलेगी.

6 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रदेश के कई हिस्सों में 6 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इसके बाद 7 अगस्त से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है. हालांकि 8 से 10 अगस्त के बीच भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं. इसी दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 5 और 6 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है. 7 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है, जबकि पूर्वी इलाकों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

भारी बारिश के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें. जलभराव वाले रास्तों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें. गरज-चमक के समय खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. मौसम में तेजी से बदलाव संभव है, इसलिए मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST