Fatehpur News: इंदल सिंह की वर्ष 1992 में आरक्षी पद पर नियुक्ति हुई थी और उन्होंने लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं. उनके निधन के बाद थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
फतेहपुर के हेड कांस्टेबल इंदल सिंह का निधन
UP News: फतेहपुर जनपद के कजंरनडेरा जाफरपुर सिठरर्रा निवासी हेड कांस्टेबल इंदल सिंह का उपचार के दौरान देर रात दर्दनाक निधन हो गया. उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके पिता इंदल सिंह वर्तमान में पुलिस लाइन कानपुर देहात में तैनात थे.
अभिषेक ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उन्नाव में ड्यूटी के दौरान हुए एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सकी और अंततः देर रात अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया.
बताया गया कि इंदल सिंह की वर्ष 1992 में आरक्षी पद पर नियुक्ति हुई थी और उन्होंने लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं. उनके निधन के बाद थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद गांव में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
इंदल सिंह अपने पीछे दो पुत्र -अभिषेक और बृजेश को छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी का लगभग चार वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका था. परिवार पहले से ही इस सदमे से उबर नहीं पाया था कि अब मुखिया के निधन ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है. परिवार में एक पुत्रवधू भी है, जो वर्तमान में सेवा में कार्यरत है.
इंदल सिंह की मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…