Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के गोविंदपुरम में मिठाई खराब होने की शिकायत लेकर बाउंसर्स के साथ पहुंचे युवक ने बुजुर्ग दुकानदार से गाली-गलौज की और उन्हें काउंटर से खींचने की कोशिश की.
Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के गोविंदपुरम में मिठाई खराब होने की शिकायत को लेकर एक दुकान पर जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे युवक ने अपने साथ आए युवकों और बाउंसर्स के साथ मिलकर बुजुर्ग दुकानदार से गाली-गलौज की और उन्हें काउंटर से बाहर खींचने की कोशिश की. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है.
मामला गोविंदपुरम स्थित अग्रवाल स्वीट्स का है. जानकारी के अनुसार, नीरज चौधरी नाम का एक युवक दिवाली के दौरान इस दुकान से मिठाई खरीदकर ले गया था. कुछ दिन बाद वह मिठाई खराब होने की शिकायत लेकर दुकान पर पहुंचा. इस दौरान उसके साथ कुछ अन्य युवक और बाउंसर्स भी मौजूद थे. आरोप है कि दुकान पर पहुंचते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया. उसने दुकानदार के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की. बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी. इसके बावजूद युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार दुकानदार से बदसलूकी करता रहा.
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. वायरल वीडियो में युवक दुकानदार के साथ गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि युवक और उसके साथ आए लोगों ने दुकानदार को पकड़कर काउंटर से बाहर खींचने की कोशिश भी की. घटना के समय दुकान में एक युवती भी खरीदारी कर रही थी. लेकिन युवकों के हंगामे और अभद्र व्यवहार से घबराकर वह दुकान से बाहर चली गई. इस पूरी घटना के बाद इलाके में दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल दुकानदार की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस के मुताबिक, लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: रिश्तेदारों को वंदे भारत में छोड़ने गए थे 13 लोग, लगा 36 हजार का जुर्माना; मामले ने इंटनेट पर मचाया तहलका
SEBI के नए मार्जिन नियमों के ऐलान के बाद MCX का शेयर 1.43% गिरा. 1…
Mahendra Singh Dhoni: धोनी अब CSK के लिए मेंटर की भूमिका में नज़र आएंगे. ऐसे…
कई म्यूचुअल फंड में SIP करने से जोखिम कम नहीं होता. जानिए पोर्टफोलियो ओवरलैप क्या…
IND vs NZ 1st Test Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में टीम…
Vande Bharat Fine:वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में रिश्तेदारों को विदा…
Nvidia बोर्ड ने Jensen Huang की CEO पद पर वापसी से इनकार कर दिया है.…