<

घूंघट, म्यूजिक और गिटार …कौन है वायरल ‘गिटार वाली बहू’ तान्या सिंह? लो सामने आ गया खूबसूरत चेहरा!

Guitar Wali Bahu Tanya Singh :सोशल मीडिया पर तान्या सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है. वह एटा की रहने वाली हैं, वीडियो में तान्या घूंघट ओढ़कर गिटार बजाते हुए नजर आ रही है. जिसे देख लोग उसे गिटार वाली बहू कहकर पुकार रहे हैं. आइए जानते हैं तान्या सिंह के बारे में.

Guitar Wali Bahu Tanya Singh : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो आग की तरह तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में घूंघट ओढ़े हुए एक नई नवेली दुल्हन गिटार बजाते हुए नजर आ रही है. दुल्हन बीच-बीच में मुस्कुराते हुए अपना घूंघट ठीक करती है. इस वीडियो को देशभर में लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. लोग उनकी आवाज और अंदाज दोनों की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने तो उसे गिटार वाली बहू कहकर भी बुलाना शुरु कर दिया है. 

गिटार वाली बहू का वीडियो हुआ वायरल

यह वायरल वीडियो एटा की रहने वाली तान्या सिंह हैं. जो गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के मोहम्मदपुर कदीम गांव निवासी आदित्य गौतम की पत्नी बन चुकी हैं. तान्या का वीडियो 30 नवंबर 2025 में रिकॉर्ड किया गया था. यह वीडियो कुछ ही घंटों में पूरे सोशल मीडिया पर छा गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी खूब सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं. 

असिस्टेंट प्रोफेसर हैं तान्या सिंह

एटा की रहने वाली तान्या सहारनपुर के मुन्नालाल देवी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम कर रही हैं. उन्हें बचपन से ही संगीत का काफी शौक था. उनकी मां बहुत अच्छा गाना गाती थी. वह चाहती थीं कि उनकी बेटी किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करे. ग्रेजुएशन के समय उन्होंने आगरा के एक संगीत विद्यालय में दाखिला लिया. इसी के बाद से संगीत का अनोखा सफर शुरु हो गया. हालांकि, उन्होंने गिटार कभी भी प्रोफेशनल तरीके से नहीं सीखा है. कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने भाई के गिटार और यूट्यूब वीडियो से ही प्रैक्टिस करना शुरु किया था. तान्या कहती हैं कि उस समय जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये गिटार उन्हें इस तरह पूरे भारत में वायरल कर देगा. 

पति बिजली विभाग में है एसडीओ

तान्या की शादी आदित्य गौतम के साथ हुई है. वह गाजियाबाद के रहने वाले हैं. इस समय वह सहारनपुर में बिजली विभाग में एसडीओ के पद पर काम कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी. परिवार को रिश्ता पसंद आया, जिके बाद दोनों ने 28 नवंबर 2025 को उत्तराखंड के सोनप्रयाग स्थित त्रियुगी नारायण मंदिर में शादी कर ली. तान्या का कहना है कि उन्हें दोनों परिवारों का खूब समर्थन मिल रहा है. आगे वे गाने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डालने के बारे में भी सोच रही हैं.

कैसे वायरल हुआ वीडियो?

तान्या का कहना है कि शादी के बाद मुंह दिखाई की रस्म की जा रही थी. उस दौरान कुछ महिलाएं ढोलक बजाकर गाना गा रही थीं. पहले उन्होंने ढोलक पर गाना गाया, लेकिन उसके बाद पति आदित्य के कहने पर उन्होंने गिटार के साथ गाना शुरु किया. उन्होंने “आप यूं हमको मिल जाएंगे” गाना गाया और वहां मोजूद लोगों ने इस खूबसूरत पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया. फिर किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

मुगल हरम की सच्चाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! नौकरानियों से करवाए जाते थे ऐसे काम, जो आप सोच भी नहीं सकते

Mughal Harem Truth: मुगल हरम यानी मुगल के बादशाहों के अय्याशी की अड्डा,लेकिन इसको लेकर…

Last Updated: April 10, 2026 18:17:01 IST

CSK vs DC: डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री से बदलेगी किस्मत! MS धोनी भी कमबैक के लिए तैयार, सामने आया ये अपडेट

CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली…

Last Updated: April 10, 2026 18:13:18 IST

Uttar Pradesh News: 4 महीने से गायब थी छात्रा, अलग-अलग लोग करते रहे दुष्कर्म, गोरखपुर में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

Last Updated: April 10, 2026 17:58:05 IST

Kal Ka Panchang 11 April 2026: कल शनिवार का विशेष दिन, यहां जानिए पूरे दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सटीक समय

Kal ka Panchang 11 April 2026: आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का पावन दिन है,…

Last Updated: April 10, 2026 17:55:44 IST

गंजे प्लेयर को थमा दिया हेयर ड्रायर? क्या PSL में अवार्ड के रूप में मिलती है ये अजीबोगरीब चीजें, कौड़ियों में कीमत

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) यानी पीएसएस सिर्फ़ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं,…

Last Updated: April 10, 2026 17:49:40 IST

9 साल, 6 राज्य और 33 हत्याएं… मामूली सा दर्जी कैसे रात के अंधेरे में बन जाता था खूनी दरिंदा?

Bhopal serial killer: आदेश खामरा भोपाल का एक ऐसा सीरियल किलर है जो दिन में…

Last Updated: April 10, 2026 17:52:33 IST