<
Categories: देश

Weather Update 20 December 2025: उत्तर भारत पर ठंड-कोहरा का डबल अटैक, IMD ने क्यों जारी की करोड़ों लोगों के लिए चेतावनी?

Weather Update 20 December 2025: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है. ऊपर से कोहरा भी परेशान कर रहा है.

Weather Update 20 December 2025: जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड के साथ कोहरे का भी अटैक शुरू हो चुका है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकंपानी वाली ठंडी पड़नी शुरू हो गई है. शनिवार (20 दिसंबर, 2025) की सुबह दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में घना कोहरा छाया, जिसके चलते वाहन चालकों को खासी दिक्कत आई. कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम होने के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए. कुल मिलाकर उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम होगी. सुबह दफ्तर या अन्य काम के लिए घरों से निकले कांपते नजर आए. स्कूल जा रहे छात्रों की भी यही स्थिति रही. छात्र कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे. 

कहां-कहां पड़ रही भीषण ठंड?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को दिनभर ठंड परेशान करेगी. खासतौर से सुबह और शाम ठंड से बचाव की जरूरत है. इसी तरह सुबह और शाम को घना पहरा लोगों की मुसीबत बढ़ाएगा. दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाबा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में कंपकंपानी वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है. राजस्थान की बात करें तो आगामी उत्तरी हवाओं के असर से 24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं. इससे पहले 23 और 24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. 

कोहरा भी कर रहा परेशान

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली को कोहरा अभी और परेशान करेगा. खासतौर से सुबह और शाम को कोहरा लोगों की दिक्कत बढ़ाएगा. इस बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में घने कोहरे ने वाहन चालकों की रफ्तार कम कर दी है.   सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी गई है। IMD के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में कोहरे के चलते लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. दिल्ली के लोगों को तो कोहरे का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है. पिछले कुछ दिनों से सुबह शाम हालात ऐसे हो जाते हैं कि 100 मीटर दूर देख पाना भी मुश्किल हो जाता है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है. लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST