UP Crime: उत्तर प्रदेश के गोंडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति देर रात चिकन लेकर घर पहुंचा और उसे पकाने के लिए कहा. जब पत्नी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उसने घरवालों के साथ मारपीट की और 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी.
यूपी मर्डर केस
UP Crime: उत्तर प्रदेश के गोंडा के करनैलगंज इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार रात एक घर में मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. आरोप है कि नशे की हालत में घर पहुंचे पिता ने पहले पत्नी और माता-पिता के साथ मारपीट की. इसके बाद गुस्से में अपने ही बच्चों को पीटना शुरू कर दिया. इसी दौरान 6 साल की बेटी महक गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस को सूचनना दी गई, तो वे उसे अस्पताल लेकर गए. हालांकि तब तक देर हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
यह घटना हटही गांव की बताई जा रही है. यहां प्रमोद कुमार गौतम अपनी पत्नी लक्ष्मी और तीन बच्चों के साथ रहता है. परिवार में 6 साल की महक के अलावा दो बेटे भी हैं. गुरुवार रात लगभग 9 बजे प्रमोद बाजार से चिकन लेकर घर लौटा. परिवार के मुताबिक, उसने पत्नी से चिकन पकाने को कहा. देर रात होने की वजह से पत्नी ने ऐसा करने से मना कर दिया. घर के बुजुर्गों ने भी इस समय खाना बनाने से इनकार किया.
बताया जा रहा है कि इसी बात पर प्रमोद का गुस्सा भड़क उठा. आरोप है कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब उसके माता-पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई. माहौल बिगड़ता देख पत्नी किसी तरह खुद को बचाकर एक कमरे में चली गई. इसके बावजूद उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ. महक की दादी रमा देवी के अनुसार, प्रमोद ने बच्चों को भी पीटना शुरू कर दिया. आरोप है कि इसी दौरान उसने महक पर डंडे से हमला किया, जिससे बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी.
चीख-पुकार और हंगामे के बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महक को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी गांव पहुंचे. आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी.
ये भी पढ़ें: बिहार में नहीं थम रही हैवानियत! बाइक सवार लड़का-लड़की से बदसलूकी, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही युवती
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…