Bihar Crime News: बिहार में एक साथ लड़का-लड़की देखते ही उन्हें परेशान करने की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. जमुई के बाद समस्तीपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया था. इसके बाद अब समस्तीपुर से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि सड़क पर बाइक से जा रहे एक युवक-युवती को कुछ लोगों ने रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. वीडियो में युवती हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगती और रहम की भीख मांगती नजर आ रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के और लड़की को भीड़ ने घेरा हुआ है. इसके बाद उनके साथ अभद्रता की जा रही है. लड़की हाथ जोड़कर कह रही है कि उन्हें छोड़ दें और वे अब ऐसा नहीं करेंगे.
वीडियो में क्या है?
ये बिहार मैं क्या हो रहा है सम्राट बाबू हर कांड में एक ही तरह के लोग मिलते हैं
लाट वासेपुरा समस्तीपुर की एक वीडियो वायरल है जहां दावा किया जा रहा के स्कूटी से एक जोड़ा जा रहे थे तब कुछ लोगों ने घेर लिया
क्या अब बिहार में कोई जोड़ा कहीं जा भी नहीं सकते साथ में ये कैसी गुंडई है… pic.twitter.com/FsPZkeJ8Uk
— Wasim Ahmed (@TheWittyWasim) September 24, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को वसीम अहमद नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की लाटबसेपुरा पंचायत का है. वीडियो में एक युवक और युवती सड़क पर दिखाई दे रहे हैं, जिनके साथ बदसलूकी की जा रही है. आसपास लोग भारी भीड़ में खड़े हैं. एक व्यक्ति के हाथ में लंबा छाता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो के दावे के मुताबिक, वह युवक के साथ मारपीट करता दिखाई देता है. एक युवक उनकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है, जिस पर युवती हाथ जोड़कर लोगों से ऐसा दोबारा नहीं करने की बात कहती नजर आती है.
बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल
इस वीडियो को शेयर करते हुए वसीम अहमद ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए सीएम सम्राट से सवाल किया, ‘ये बिहार मैं क्या हो रहा है सम्राट बाबू हर कांड में एक ही तरह के लोग मिलते हैं. क्या अब बिहार में कोई जोड़ा कहीं जा भी नहीं सकते साथ में ये कैसी गुंडई है?’ वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भी सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि बिहार में गुंडा राज शुरू हो गया है. किसी का मानना है कि ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: बलरामपुर में तेज DJ के बीच 7 साल की बच्ची की मौत, डीजे मालिक-ऑपरेटर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी सस्पेंड