Greater Noida stunt: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्टंटबाजी के दौरान अल्टो कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अल्टो कार को कब्जे में लिया और आरोपी चालक मनीष को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक अन्य वीडियो में दो और गाड़ियां स्टंट करती दिखाई दे रही हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
हिट एंड रन के बाद भी नहीं थमा स्टंट का सिलसिला
Greater Noida stunt: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार शाम एक अल्टो कार से हिट एंड रन का मामला सामने आया, जिसमें जानलेवा स्टंट करने के बाद कार सवार चार लोगों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस तक पहुंचा. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और अब अल्टो कार को कब्जे में लेने के साथ उसके चालक मनीष को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में अल्टो कार से स्टंटबाजी की जा रही थी. इसी दौरान कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंटबाजी और हिट एंड रन की घटना में इस्तेमाल की गई अल्टो कार को कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही कार चला रहे आरोपी मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
इस घटना के बीच एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है. इसमें हिट एंड रन में शामिल अल्टो कार के अलावा दो अन्य गाड़ियां इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्टंट करती नजर आ रही हैं. पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रही इन दोनों गाड़ियों की भी पहचान करने और उनके चालकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
नॉलेज पार्क का यह इलाका छात्रों की आवाजाही के लिए जाना जाता है. ऐसे स्थान पर खुलेआम वाहनों से स्टंट किए जाने की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करती हैं. खास बात यह है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां से नॉलेज पार्क थाना ज्यादा दूर नहीं है. वहीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा का कार्यालय भी महज कुछ कदमों की दूरी पर बताया जा रहा है. ऐसे में सार्वजनिक और व्यस्त इलाके में स्टंटबाजी की घटनाओं का सामने आना चिंता का विषय है. फिलहाल पुलिस ने हिट एंड रन मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही अन्य दो गाड़ियों की तलाश जारी है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…