<

Greater Noida News: तेज धारदार हथियार से काटी फौजी की नाक, फिर हथौड़े से किया…ग्रेटर नोएडा में चल रहा दबंग राज

Soldier Attack Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बाइक टक्कर विवाद में दबंगों ने सियाचिन में तैनात फौजी रॉकी तालान की नाक काट दी और हथौड़े से हमला किया. फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

Soldier Attack Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेवर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मामूली बाइक टक्कर के विवाद में 3 दबंगों ने भारतीय सेना के जवान के साथ ऐसी बर्बरता की, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. हमलावरों ने फौजी की नाक काट दी और हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

छुट्टी पर घर आया था जवान

पीड़ित जवान का नाम रॉकी तालान है. वह अलीगढ़ के बुढाका गांव का रहने वाला है और सेना की 5 जाट बटालियन में तैनात है. वह इस समय दुनिया के सबसे ठंडे इलाके सियाचिन ग्लेशियर में देश की सेवा कर रहा है. कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने गांव आया था. बुधवार देर शाम वह जेवर से गांव लौट रहा था.

बाइक टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

जेवर की आर एंड आर टाउनशिप के पास रॉकी की बाइक की टक्कर एक दूसरे युवक की बाइक से हो गई. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई. आरोप है कि दूसरे युवक ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. थोड़ी देर में उसके दो और साथी वहां आ गए. तीनों ने मिलकर जवान को घेर लिया और बुरी तरह पीटने लगे.

हथौड़े से किया वार

हमलावरों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने लोहे की नुकीली चीज से जवान के चेहरे पर वार किया. इससे उसकी नाक का अगला हिस्सा कटकर अलग हो गया और खून बहने लगा. इसके बाद दबंगों ने उसकी जांघ पर हथौड़े से हमला किया. खून से लथपथ जवान वहीं गिर पड़ा.

ये भी पढ़ें: 4 महिलाएं और दो पुरुष अचानक पहुंचे स्पा सेंटर, किया हंगामा, लाखों वसूलकर किया कांड

पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग जवान को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना से गांव में भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि जो जवान सीमा पर देश की रक्षा करता है, उसके साथ घर में ऐसा सलूक हो रहा है. जेवर थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिल गई है. घायल का मेडिकल कराया गया है. आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Tanmay Baloda Record: तन्मय बलोदा ने रचा इतिहास, U-19 टेस्ट में 14 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tanmay Baloda Record: भारत U-19 के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बलोदा ने ऑस्ट्रेलिया के…

Last Updated: October 8, 2026 14:34:48 IST

टीवी के राम, अब बने दशरथ… दूरदर्शन पर छाए थे अरुण गोविल, अब बॉलीवुड में मचाएंगे तहलका!

Arun Govil: अरुण गोविल ने भगवान राम के किरदार को निभाया था. वे दशकों तक…

Last Updated: October 8, 2026 14:32:41 IST

सास-बहू की नोकझोंक से प्रेरित था लोकगीत, ऐसे बना रोमांटिक सॉन्ग, 13 साल बाद भी है हिट

Evergreen Song: 2013 में रिलीज हुई फुकरे को दर्शकों का काफी प्यार मिला. इसके गाने…

Last Updated: October 8, 2026 14:26:18 IST

Gyanesh Kumar को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगी टॉप लेवल की सिक्योरिटी; पैरामिलिट्री ले लेकर कमांडो तक किए गए तैनात

CEC Gyanesh Kumar’s Z+ Security Upgraded:अशोक रोड पर मौजूद ECI हेडक्वार्टर, 'निर्वाचन सदन' में भी…

Last Updated: October 8, 2026 14:14:48 IST

Nagpur School Bus Fire: स्कूली बच्चों से भरी बस में अचानक लगी आग, मची चीख-पुकार! फिर लोगों ने दिखाया ऐसा जज्बा

Nagpur School Bus Fire: नागपुर के वाठोडा चौक पर 35-40 बच्चों से भरी स्कूल बस…

Last Updated: October 8, 2026 14:10:33 IST