Amethi news: खाड़ी देशों में चल रहे विवाद का असर अमेठी तक देखने को मिल रहा है. इसी का नतीजा है कि जिले में सड़कों के नवीनीकरण का काम चलने से ठप पड़ गया है. कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से बिटुमेन की भारी कमी हो गई है, जिसके कारण जिले की 170 सड़कों का निर्माण कार्य रुक गया है. करीब 181 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से काम होना था, लेकिन सामग्री के अभाव में काम अधूरा पड़ा है.
खाड़ी देशों में विवाद के चलते अमेठी की 170 सड़कों का निर्माण रुका.
Amethi news: खाड़ी देशों में चल रहे विवाद का असर अमेठी तक देखने को मिल रहा है. इसी का नतीजा है कि जिले में सड़कों के नवीनीकरण का काम चलने से ठप पड़ गया है. कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से बिटुमेन की भारी कमी हो गई है, जिसके कारण जिले की 170 सड़कों का निर्माण कार्य रुक गया है. करीब 181 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से काम होना था, लेकिन सामग्री के अभाव में काम अधूरा पड़ा है.
जिले में कुल 170 सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण का कार्य प्रस्तावित था, जिनकी कुल लंबाई 181 किलोमीटर है. इन परियोजनाओं के लिए लगभग 29 करोड़ 50 लाख रुपये का टेंडर भी जारी किया जा चुका है, लेकिन बिटुमेन की कमी के चलते काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है.
दरअसल, खाड़ी देशों में चल रहे विवाद के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति में कमी आई है. बिटुमेन इसी कच्चे तेल से तैयार किया जाता है, जो सड़क निर्माण का प्रमुख घटक है. सप्लाई बाधित होने से जिले में निर्माण कार्य रुक गया है. सड़क निर्माण के लिए आवश्यक बिटुमेन की आपूर्ति मथुरा रिफाइनरी से होती है. जिले में चल रहे कार्यों के लिए करीब 13.3 मीट्रिक टन बिटुमेन की जरूरत है. सप्लाई मिलते ही काम दोबारा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता शैलेन्द्र कुमार के अनुसार, खाड़ी देशों के विवाद के कारण कच्चे तेल की उपलब्धता कम हो गई है, जिससे बिटुमेन की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसी वजह से जिले में सड़क निर्माण कार्य धीमा या पूरी तरह बंद हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मथुरा रिफाइनरी से बिटुमेन की आपूर्ति सामान्य होगी, सड़क निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा. फिलहाल निर्माण खंड की 170 सड़कों का काम इसी वजह से अटका हुआ है.
(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…