Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या कर दी. हालांकि हत्या का कारण पता नहीं चल सका है. अब पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है.
हरदोई में पति ने पत्नी की हत्या की
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला की जिंदगी का अंत उसके ही पति ने कर दिया. आरोप है कि लल्ला सिंह ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी दुर्गा पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को पास के तालाब में फेंक दिया. आसपास के लोगों ने दब देखा, तो पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.
कहा जा रहा है कि आरोपी लल्ला सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था. उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध था. इसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ पोस्च में कहा जा रहा है कि लल्ला सिंह ने अपनी पत्नी को किसी युवक के साथ देख लिया था. इसी वजह से उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी.
#हरदोई में नवरात्र के पहले दिन ही दुर्गा की मौत। हरदोई में नवरात्र के प्रथम दिन पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी दुर्गा की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। 11 अक्टूबर कोतवाली शहर क्षेत्र के घुमईया में पति लल्ला सिंह ने पत्नी दुर्गा (लगभग 23-27 वर्ष) की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। शक अवैध संबंध का था वह पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ देखकर भड़क गया और हमला कर दिया। #Hardoi #MissionShakti #Navratri #YogiAdityanath #UPPolice
— ekkadam (@ekkadam260772) October 13, 2026
पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि सांडी रोड पर सुरसा ब्लॉक के घुमइया पुल के पास एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है. महिला की पहचान दुर्गा के रूप में हुई, जो सवायजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव की रहने वाली थी. आरोप है कि उसके पति लल्ला सिंह ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
जानकारी के अनुसार, लल्ला सिंह हरदोई के घुमइया/घमोइया गांव का रहने वाला है. उसकी शादी दुर्गा से करीब पांच साल पहले हुई थी. मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 732/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया. विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पति लल्ला सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है. वहीं मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की साजिश बताई है.
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
Mumbai Transport Plan: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को स्टेशन से घर…
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: जानें बुधवार का दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन से…
French supermarket hacked: फ्रांस के सुपरमार्केट पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है, जिसमें हैकर्स…